अश्वनी चौधरी को मिली नई जिम्मेदारी, जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव नियुक्त; लंबे संगठनात्मक अनुभव पर जताया भरोसा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर: कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अश्वनी चौधरी को जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद शाहपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

अश्वनी चौधरी लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इससे पहले वह शाहपुर पंचायत के उपप्रधान, शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा का सचिव नियुक्त किए जाने पर अश्वनी चौधरी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगे।

अश्वनी चौधरी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। साथ ही कांग्रेस पार्टी की नीतियों और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।