जयराम ठाकुर की PM मोदी से मुलाकात, हिमाचल के इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा; नड्डा से भी की भेंट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों और विकास से संबंधित मुद्दों पर प्रधानमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की। जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी को हिमाचल प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष स्नेह रहा है और केंद्र सरकार ने हमेशा प्रदेश के हितों तथा विकास को प्राथमिकता दी है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल और आधारभूत ढांचे से जुड़ी कई परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हिमाचल प्रदेश के लाखों परिवारों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और हिमाचल प्रदेश भी इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण भागीदार है। उन्होंने प्रधानमंत्री के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

हिमाचल के हितों की आवाज

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से एक विशेष राज्य है और यहां विकास की चुनौतियां अन्य राज्यों से अलग हैं। ऐसे में प्रदेश के विकास के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए भी केंद्र सरकार के सहयोग से हिमाचल के विकास को गति दी और अब विपक्ष में रहते हुए भी पार्टी प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठा रही है।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात

नई दिल्ली प्रवास के दौरान जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नड्डा का कुशलक्षेम जाना और हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जयराम ठाकुर ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल के विकास और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि नड्डा का अनुभव और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।