Solan: SP मदन लाल का औचक निरीक्षण, आनी थाना पहुंचकर हर व्यवस्था का लिया जायज़ा, स्टाफ को दिए सख्त निर्देश

Date:

--Advertisement--

पुलिस अधीक्षक श्री मदन लाल (HPS) ने बुधवार, 21 जनवरी 2026 को पुलिस थाना आनी का औचक और अनौपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की समग्र कार्यप्रणाली का गहनता से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना स्टाफ पूरी तरह सतर्क नजर आया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी (SHO), एमएचसी कार्यालय, विवेचना अधिकारियों के कक्ष, लॉकअप, पुलिस जवानों की बैरक और मेस का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई, जिसमें सभी कैमरे पूरी तरह कार्यशील पाए गए।

एसपी मदन लाल ने निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्टाफ से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण के उपरांत एसडीपीओ आनी, थाना प्रभारी और समस्त पुलिस स्टाफ को अनुशासन, कार्यकुशलता और जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

जिला पुलिस प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस तरह के औचक निरीक्षणों को पुलिस व्यवस्था में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की सियासत में हिमंत के बयान पर सुक्खू का पलटवार, बोले- कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार; असम CM को शपथ ग्रहण का देंगे न्योता

हिमंत बिस्वा सरमा के 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने के दावे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। सुक्खू ने कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री को भी अगले शपथ ग्रहण समारोह में न्योता दिया जाएगा।

शिमला जिले के रामपुर से कांग्रेस विधायक नंदलाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार; 4 बार लगातार जीते थे विधानसभा चुनाव 

रामपुर विधायक नंदलाल ने ITBP और SPG में सेवाएं देने के बाद 2007 में राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर उन्होंने लगातार चार विधानसभा चुनाव जीते और बाद में सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष बने।

हिमाचल में 86 जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित, क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारी हड़ताल पर; मरीजों को निजी लैब का सहारा

हिमाचल प्रदेश में क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से छह मेडिकल कॉलेजों समेत 86 जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। भुगतान अटकने के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, जिसके विरोध में सोमवार सुबह 8 बजे से हड़ताल शुरू की गई।

Kangra: शाहपुर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए नियम तय, केवल लाइसेंसधारी विक्रेता निर्धारित स्थानों पर बेच सकेंगे ग्रीन पटाखे;...

दिवाली से पहले शाहपुर प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और उपयोग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केवल स्वीकृत ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। बिक्री सुबह 8 से रात 8 बजे तक और पटाखे चलाने का समय रात 8 से 10 बजे तक तय किया गया है।