Sirmaur: सिरमौर में खनन माफिया पर पुलिस का बड़ा वार, दो दिन में 39 वाहन जब्त, SP का सख्त संदेश

Date:

--Advertisement--

जिला सिरमौर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफिया को करारा झटका दिया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी के निर्देश पर 19 और 20 जनवरी को चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 39 वाहनों को जब्त किया गया है। इन वाहनों में ट्रैक्टर, डंपर और ट्राला शामिल हैं, जो खनन अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन में संलिप्त पाए गए।

पुलिस के मुताबिक यह विशेष अभियान अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने और नियमों की अनदेखी करने वालों को सख्त संदेश देने के उद्देश्य से चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नदी-नालों, संभावित खनन क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर विशेष नाकाबंदी और गहन जांच की गई, जिससे खनन माफिया में हड़कंप मच गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 19 वाहन जब्त किए गए हैं। इसके बाद नाहन थाना क्षेत्र से 7 वाहन, पुरुवाला थाना क्षेत्र से 4 वाहन और माजरा थाना क्षेत्र से 3 वाहन पुलिस की कार्रवाई की जद में आए। वहीं रेणुका जी और पच्छाद थाना क्षेत्रों में 2-2 वाहन जब्त किए गए, जबकि राजगढ़ और कालाअम्ब थाना क्षेत्रों से 1-1 वाहन पकड़े गए हैं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के अधिराज मनकोटिया बने कांगड़ा NSUI के जिला अध्यक्ष, नगरोटा बगवां की उम्मीदवार को 9 वोटों से हराया; केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिराज मनकोटिया जिला कांगड़ा NSUI के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां की ईकानतिका को 9 मतों से हराया। जीत के बाद रैत पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।

शिमला में मिठाई की दुकान पर छापा, गुलाब जामुन में मिले छोटे कॉकरोच और रबर बैंड; 25 किलो दूषित मिठाई दुकानदारों ने की नष्ट

शिमला के ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान एक दुकान के गुलाब जामुन में छोटे कॉकरोच और रबर बैंड मिले। कार्रवाई के बाद करीब 25 किलो दूषित मिठाई नष्ट की गई। पांच दुकानों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।

Kangra: मटौर वैली ब्रिज पर आज रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी आवाजाही, 4 नवंबर को वन-वे ट्रैफिक;...

मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते 3 नवंबर की रात 11 बजे से 4 नवंबर की सुबह 7 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 4 नवंबर को दिनभर वन-वे ट्रैफिक रहेगा। स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे के लोगों के लिए वार्षिक टोल पास 1500 रुपये में मिलेगा।