Hamirpur: हमीरपुर में चिट्टे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, पति-पत्नी समेत 7 तस्कर गिरफ्तार, 53 ग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद

Date:

--Advertisement--

नशा माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए हमीरपुर सदर पुलिस थाना की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पति-पत्नी समेत कुल सात लोगों को भारी मात्रा में चिट्टा यानी हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले भर के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

पहला मामला हमीरपुर के प्रतापनगर क्षेत्र से सामने आया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में चिट्टे की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने प्रतापनगर स्थित एक मकान में दबिश दी और मौके से पति-पत्नी समेत पांच युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार (32) निवासी वार्ड नंबर-3 प्रतापनगर, ललित ठाकुर (42) निवासी गांव कोहलड़ी झनियारा, नरेश कुमार (26) निवासी गांव अणु कलां, आदित्य पंडित (36) निवासी प्रतापगली वार्ड नंबर-5 हमीरपुर और उसकी पत्नी अनु कुमारी (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 39.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी राजेश कुमार और आदित्य पंडित के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं और वे लंबे समय से पुलिस के रडार पर थे। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू पति-पत्नी की गिरफ्तारी रही। बताया जा रहा है कि आदित्य पहले से नशे का आदी था और शादी के बाद उसकी पत्नी भी इस लत की शिकार हो गई। पुलिस रेड के समय यह जोड़ा चिट्टा खरीदने वहां पहुंचा था। युवतियों में बढ़ते नशे के चलन ने समाज और अभिभावकों की चिंता और बढ़ा दी है।

दूसरा मामला भोटा क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा। उनकी पहचान सुखविंदर सिंह (30) निवासी जिला ऊना और साहिल (27) निवासी बड़सर, हमीरपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से 13.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ जिला पुलिस सख्त अभियान चला रही है। सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 24 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में सदर पुलिस ने हाल के महीनों में पंजाब और अन्य बाहरी राज्यों से जुड़े कई बड़े सप्लायरों को गिरफ्तार कर जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू दशहरा 2026 में दुकान लगाने का मौका, 5 से 21 अक्टूबर तक होगी प्लॉटों की नीलामी; जानें किस दिन किस बाजार की बारी

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के लिए ढालपुर मैदान में विभिन्न बाजारों और प्रदर्शनी स्थलों के प्लॉटों की नीलामी 5 से 21 अक्टूबर तक होगी। इच्छुक व्यापारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्लॉट ले सकेंगे।

Kangra: शाहपुर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी

शाहपुर विधानसभा के सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने और कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सरवीण चौधरी, रवि दत्त शर्मा, राकेश चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।