Kangra: गैस सिलेंडर ने मचाई तबाही! नगरोटा बगवां में घर में लगी भीषण आग, परिवार के लोग झुलसे

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां उपमंडल के मुहालकड़ गांव टीका हलेड़ में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर से लगी आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। सुबह करीब 7:30 बजे जीत सिंह के घर में अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घर के लोगों और ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा नुकसान टल गया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

परिवार के सदस्यों के अनुसार घर में नया गैस सिलेंडर लगाया गया था। जैसे ही सिलेंडर की सील खोली गई, उसमें से गैस लीक होने की आवाज आने लगी। परिवार ने सिलेंडर को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान माचिस जलाते ही आग की तेज लपटें फैल गईं। घर की ऊपरी मंजिल कच्ची होने के कारण आग ने तेजी से पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगते ही परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस हादसे में परिवार के कुछ सदस्य झुलस गए।

घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल नगरोटा बगवां पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार 28 वर्षीय सपना के चेहरे पर सेकंड डिग्री बर्न हुआ है, जबकि 60 वर्षीय जीत सिंह का भी उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दवाइयां दी हैं और 5 से 7 दिन बाद फॉलोअप के लिए बुलाया है।

इस आगजनी में घर का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यह नुकसान परिवार के लिए काफी बड़ा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।