Kangra: कुख्यात महिला नशा तस्कर फिर गिरफ्तार, पुलिस ने भदरोआ में मारा छापा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के उपमंडल इंदौरा में पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त एक कुख्यात महिला को फिर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भदरोआ क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 7.25 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) और 800 रुपए नकद बरामद किए हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस जिला नूरपुर में नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम ने रजनी पत्नी अक्षय कुमार के रिहायशी मकान में छापा मारा, जहां उसकी बहन सोनिया पत्नी नरेंद्र निवासी भदरोआ, तहसील इंदौरा के कब्जे से नशीला पदार्थ व नकदी बरामद की गई। पुलिस ने सोनिया को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई।

एसपी के अनुसार गिरफ्तार महिला शातिर और अभ्यस्त नशा तस्कर है। उस पर हिमाचल और पंजाब के विभिन्न थानों में 8 मामले दर्ज हैं।

Contact For Advertisement – HIM Live Tv
  1. 12 मई, 2018 – पुलिस थाना नूरपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला।
  2. 17 मार्च, 2019 – पुलिस थाना डमटाल में 4.73 ग्राम हैरोइन बरामद।
  3. 14 अक्तूबर, 2019 – पुलिस थाना डमटाल में 9.09 ग्राम हैरोइन के साथ मामला दर्ज।
  4. 5 फरवरी, 2020 – पुलिस थाना डिविजन नंबर-1, पठानकोट (पंजाब) में नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला।
  5. 13 सितम्बर, 2020 – पुलिस थाना डमटाल में 7.79 ग्राम हैरोइन बरामद।
  6. 24 सितम्बर, 2021 – पुलिस थाना डिविजन नंबर-2, पठानकोट में मामला दर्ज।
  7. 20 जुलाई, 2022 – पुलिस थाना डिविजन नंबर-2, पठानकोट में 12 ग्राम हैरोइन के साथ मामला दर्ज।
  8. 10 सितम्बर, 2023 – पुलिस थाना डिविजन नंबर-2, पठानकोट में नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला।
Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।