Himachal: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन तेज, एसआईटी कर रही जांच

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो तेजी से कार्रवाई कर रहा है। इस बीच, पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनमें हमलावरों की संभावित तस्वीरें और एक इंस्टाग्राम वीडियो भी शामिल हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों को वारदात को अंजाम देकर फरार होते देखा गया है। इसके अलावा, दो संदिग्धों का इंस्टाग्राम वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि वे हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव के निवासी और पेशेवर पहलवान हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि इन्हीं ने बंबर ठाकुर पर गोलीबारी की थी। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहित कुमार राणा (29 वर्ष) निवासी गांव धारोट, डाकघर लखानू, तहसील श्रीनयनादेवी जी, जिला बिलासपुर, मंजीत सिंह नड्डा (33 वर्ष)निवासी गांव व डाकघर बिनौला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, और रितेश शर्मा उर्फ रिशु (24 वर्ष) निवासी गांव व डाकघर रोहिन, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

Advertisement – HIM Live Tv

घटना शुक्रवार, होली के दिन की है, जब बंबर ठाकुर अपने आवास पर मौजूद थे। इसी दौरान हमलावरों ने लगभग 22 से 24 राउंड फायरिंगकी। हमले में बंबर ठाकुर को एक गोली बाईं टांग में लगी, जबकि उनके सुरक्षा अधिकारी पीएसओ संजीव कुमार को दो गोलियां (एक गोली पेट के पास और दूसरी टांग में) लगीं। घायल अवस्था में बंबर ठाकुर को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC), शिमला, और पीएसओ को एम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

इस मामले की जांच डीआईजी सेंट्रल रेंज सौम्या के नेतृत्व में गठित SIT कर रही है। पुलिस की टीमें लगातार जांच में जुटी हैं और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।