Una: मिनी सचिवालय चौक ऊना हादसा: तेज रफ्तार कार टैंकर से टकराई, पांच घायल

Date:

--Advertisement--

ऊना के मिनी सचिवालय चौक पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब अंब से ऊना की ओर आ रही तेज रफ्तार कार (HP 72-3901) सामने से आ रहे कैंटर के डीजल टैंक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तेज धमाका हुआ।

हादसे में घायल लोगों की पहचान धुसाड़ा, उपमंडल अंब के निवासी अशरफ मोहम्मद, उनकी पत्नी बसा बीबी, नेक मोहम्मद, उनकी पत्नी चांगी बीबी और जनैब मोहम्मद के रूप में हुई है। इनमें से अशरफ मोहम्मद और बसा बीबी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

कैंटर चालक संजय कुमार (निवासी मोहल देहरा) ने बताया कि जब वह मैहतपुर से मिनी सचिवालय चौक पहुंचा, तभी अंब से आ रही तेज रफ्तार कार उसके डीजल टैंक से टकरा गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू रूप से हटाया।

Advertisement – HIM Live Tv

एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने और निगरानी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।