Himachal: राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी महिला कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का विशेष मातृत्व अवकाश

Date:

--Advertisement--

राज्य सरकार ने सरकारी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए 60 दिन का विशेष मातृत्व अवकाश देने का निर्णय लिया है। यह अवकाश उन महिलाओं को मिलेगा जो मृत शिशु को जन्म देती हैं या जन्म के तुरंत बाद अपने बच्चे को खो देती हैं। सरकार ने यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार लिया है, ताकि ऐसी दुखद परिस्थिति में महिलाओं को शारीरिक और भावनात्मक रूप से उबरने का अवसर मिल सके।

Advertisement – HIM Live Tv

इस विशेष मातृत्व अवकाश का लाभ केवल उन्हीं महिला सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा जिनके दो से कम जीवित बच्चे हैं। इस नीति में वही नियम और शर्तें लागू होंगी जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए निर्धारित हैं। सरकार का यह कदम कर्मचारी कल्याण, नौकरी की सुरक्षा और महिला कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य-जीवन संतुलन सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।