श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 28 अगस्त: श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को चामुंडा स्थित त्रिगर्त संस्कृत महाविद्यालय में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन किया गया। भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संस्कृत भाषा से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ व्याख्यान और संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा मुख्य अतिथि रहे। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर, बलाहर, कांगड़ा की निदेशक प्रो. सत्यम कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। त्रिगर्त संस्कृत महाविद्यालय, चामुंडा के प्रधानाचार्य हरीश शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सुबह 10:30 बजे काशी हिंदू विश्वविद्यालय, बनारस के सहायक आचार्य डॉ. रामेश्वर शर्मा ने ‘वर्तमान के संदर्भ में संस्कृत की वैज्ञानिकता एवं प्रासंगिकता’ विषय पर व्याख्यान दिया। इसके बाद संस्कृत अंतरमहाविद्यालयीय भाषण, प्रश्नोत्तरी, अनुवाद लेखन और श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया। सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, दोहगी, ऊना की अनुराधा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर, बलाहर, कांगड़ा की कोमल शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, चंबा की सुहानी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में गोरक्षक राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, नाहन, सिरमौर के ऋषभ ने प्रथम स्थान हासिल किया। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, बलाहर, कांगड़ा के आशीष चौहान दूसरे और त्रिगर्त संस्कृत महाविद्यालय, चामुंडा, कांगड़ा के नीरज तीसरे स्थान पर रहे। राजकीय महाविद्यालय, सुंदरनगर, मंडी की योगिता और राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, चंबा की नेहा को सांत्वना पुरस्कार मिला।

संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संस्कृत महाविद्यालय, तुंगेश, शिमला की सचिन, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, सुंदरनगर, मंडी की अपेक्षा और संस्कृत महाविद्यालय, दोहगी, ऊना की सुहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय महाविद्यालय, चंबा की नेहा और राजकीय महाविद्यालय, दोहगी, ऊना की तमन्ना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। राजकीय महाविद्यालय, सुंदरनगर, मंडी की सानिया और संस्कृत महाविद्यालय, चकमोह, हमीरपुर की खुशी तीसरे स्थान पर रहीं।

अनुवाद लेखन प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, तुंगेश, शिमला की स्नेहा वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, जांगला, रोहड़ू, शिमला की काजल गालटा दूसरे और केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला, कांगड़ा की मनीषा गोस्वामी तीसरे स्थान पर रहीं। संस्कृत महाविद्यालय, चामुंडा, कांगड़ा के देवांश को सांत्वना पुरस्कार मिला।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के करीब 30 संस्कृत कवियों ने भाग लिया। इस दौरान संस्कृत भाषा और साहित्य की समृद्ध परंपरा को सामने रखा गया।

राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस के अवसर पर राज्य अभिलेखागार की ओर से ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके अलावा हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में पाठकों और साहित्यप्रेमियों के लिए हिमाचल के इतिहास, कला, संस्कृति और विरासत से जुड़ी पुस्तकें बिक्री के लिए उपलब्ध रहीं।

संस्कृत को देववाणी और संस्कारों की भाषा माना जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता, प्रासंगिकता और समृद्ध ज्ञान परंपरा को सामने लाने के साथ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिला।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: कांगड़ा में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.61 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने 14 अक्टूबर की देर रात हनुमान मंदिर, घाट NH के पास कार्रवाई कर 5.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने ओडर निवासी 34 वर्षीय दीपक कपूर को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: SIHM के 30 छात्रों को Burger King में मिली नौकरी, ₹25,000 महीने तक का पैकेज; मैनेजमेंट ट्रेनी और अप्रेंटिस पदों पर हुआ चयन

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों का Burger King में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के 10 मैनेजमेंट ट्रेनी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 20 अप्रेंटिस शामिल हैं। विद्यार्थियों को औसतन 25,000 रुपये प्रति माह का सीटीसी मिलेगा। प्रधानाचार्य विनय धीमान ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक ने लूटी वाहवाही

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। अक्षित और उनके साथियों के नशामुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक को खूब सराहना मिली, जबकि विद्यार्थियों ने भांगड़ा भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने स्वयंसेवकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।