कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप शुक्रवार को हुए एचआरटीसी बस हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच तेज कर दी है। पहाड़ी से बस के टकराने से कुल 46 यात्री घायल हुए थे। इनमें से 33 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि बस चालक समेत 13 घायलों का कुल्लू के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशासन ने घायलों के उपचार को लेकर पूरी निगरानी बनाए रखी है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने प्रशासन की ओर से स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ितों को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाना है।
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
प्रशासन और पुलिस अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि बस अचानक अनियंत्रित कैसे हुई। जांच में यह देखा जा रहा है कि बस में कोई तकनीकी खराबी आई थी या हादसा मानवीय भूल के कारण हुआ। पुलिस चालक के बयानों और घटनास्थल के मुआयने के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है।
शुक्रवार को हुए इस हादसे के समय बस में कुल 46 यात्री सवार थे, जिनमें 35 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल थे। राहत की बात यह रही कि बस खाई में गिरने के बजाय पहाड़ी से जा टकराई। इससे एक बड़े जानमाल के नुकसान को टालने में मदद मिली।
हादसे में घायल हुए यात्री
हादसे में पार्वती देवी, मोनिका, भव्या ठाकुर, राजेन्द्र, कन्यन, शिवानी, अंजू, साजिया, पार्वती, केसरी देवी, भली देवी, रूमा देवी, जयवंती, सीता, सुरती देवी, कृष्णा देवी, जीता देवी, तेज सिंह, मोहिनी ठाकुर, शिवांशी, नाथी देवी, तम्मना, निखिल, किरणा, मंजू, उर्मिला, शम्भू राम, प्रवीण कुमार, सरला देवी, अंशु, चन्द्रकला, दीपलता, तानिया, शान्ता, सीमा, टेकचन्द, नेहा, विशना, कविता, बबली, हिमांशु, प्रियांशी, सावित्री, मोक्ष, सिद्धार्थ और मोहिनी घायल हुए हैं।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


