Kangra: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के BA प्रथम वर्ष का शानदार रिजल्ट, राजीव कुमार ने 69% अंकों के साथ किया टॉप; किरणा और शिवानी भी छाईं

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से घोषित बी.ए. प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। महाविद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है।

महाविद्यालय में राजीव कुमार ने 69 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं किरणा ने 68 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि शिवानी कुमारी 67 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यार्थियों ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य श्री मनोज कुमार ने खुशी जताते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

कार्यवाहक प्राचार्य ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।