Chamba: 6 साल से लापता व्यक्ति पंजाब में मिला, पुलिस ने परिवार को दिया बड़ा तोहफा!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चुराह क्षेत्र की शलेला बाड़ी पंचायत के गांव बाड़ी से छह साल पहले लापता हुआ व्यक्ति पंजाब के बठिंडा में मिला है। परिवार उसे लगभग भूल चुका था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और प्रयासों से उसे ढूंढ निकाला गया।

Advertisement – HIM Live Tv

जगदीश पुत्र मान चंद बीमार रहता था। उसका बड़ा भाई मीर चंद उसे इलाज के लिए अमृतसर ले गया था। इलाज के दौरान जब मीर चंद किसी काम से बाहर गया, तो जगदीश अचानक वहां से लापता हो गया। भाई ने उसे बहुत तलाश किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। 2019 में थाना तीसा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।

पिछले वर्ष थाना प्रभारी अशोक कुमार ने थाना तीसा का कार्यभार संभालने के बाद इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने पुलिस तंत्र और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए जगदीश को पंजाब के बठिंडा से बरामद किया। इसके बाद मीर चंद को पहचान के लिए बुलाया गया। जब पुलिस ने जगदीश की फोटो दिखाई, तो मीर चंद ने तुरंत उसे पहचान लिया।

Contact For Advertisement – HIM Live Tv

करीब 6 साल बाद जगदीश के मिलने की खबर से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने पुलिस का धन्यवाद किया, जिन्होंने वर्षों बाद उनके खोए हुए सदस्य को ढूंढकर परिवार को फिर से पूरा कर दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।