सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

Date:

--Advertisement--

मंडी/कुल्लू: जिला मंडी के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में हुए सड़क हादसे में जिला कुल्लू के बंजार खंड के फगवाना स्कूल में कार्यरत अध्यापक दीप कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दीप कुमार अपने घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि सिहड़ा के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि दीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 51 वर्षीय दीप कुमार पुत्र भीम सैन, निवासी गांव सिहड़ा, डाकघर मंगलौर, तहसील बंजार, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

हादसे में 34 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र बेली राम, निवासी गांव सिहड़ा, जिला कुल्लू घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल सुरेश कुमार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। उनकी हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। नेरचौक में भी हालत गंभीर रहने पर उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Kangra: 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के रक्कड़ थाना क्षेत्र की सरड़ डोगरी पंचायत में 25 वर्षीय ममता कुमारी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पति उन्हें नादौन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himachal: नए जिलों पर सुक्खू सरकार को जयराम ठाकुर ने घेरा, बोले- पुरानी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और अब नए वादे क्यों?

हिमाचल में नए जिलों के गठन को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी चुनावी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और चुनावी वर्ष में नए जिलों के गठन के लिए आयोग बनाना जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।