Kangra: शाहपुर अस्पताल विवाद पर भाजपा का कांग्रेस को करारा जवाब, बोली- सरकारी रिकॉर्ड खोल रहे हैं दावों की पोल

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर अस्पताल को बदनाम करने के कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा नेताओं ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को तथ्यों के आधार पर सच और झूठ का सामना करने की चुनौती देते हुए कहा कि अस्पताल के स्तरोन्नयन से जुड़े सरकारी रिकॉर्ड ही कांग्रेस के दावों की सच्चाई सामने रखने के लिए काफी हैं।

एक संयुक्त बयान में भाजपा जिला किसान मोर्चा के महासचिव सत्येंद्र गौतम, भाजपा जनजाति मोर्चा के महासचिव कमल शर्मा, शाहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रविदत्त शर्मा और धारकंडी मंडल अध्यक्ष अशोक वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा सरकार के समय अस्पताल के स्तरोन्नयन की अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्तरोन्नयन का फैसला वापस लिया गया और फिर कांग्रेस सरकार ने ही दोबारा स्तरोन्नयन की अधिसूचना जारी की। नेताओं के अनुसार, ये सभी तथ्य सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हैं और कांग्रेस के दावों की सच्चाई सामने लाते हैं।

Advertisement​

टिकट की दावेदारी पर भी कांग्रेस से पूछा सवाल

भाजपा नेताओं ने अखबारों में पार्टी नेताओं की टिकट दावेदारी को लेकर छप रही खबरों पर कांग्रेस की टिप्पणी का जवाब देते हुए पूछा कि सुर्खियों में बने रहना क्या केवल विधायक का ही विशेषाधिकार है? उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह परिवारवादी दल नहीं, बल्कि एक लोकतांत्रिक पार्टी है। इसमें टिकट की दावेदारी पेश करना हर कार्यकर्ता का अधिकार है और टिकट मिलने के बाद पार्टी प्रत्याशी का समर्थन करना उसका कर्तव्य है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां दूसरे नेताओं को आगे बढ़ने का अवसर ही नहीं दिया जाता।

अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ की तारीफ, दवाइयों की कमी पर सवाल

शाहपुर अस्पताल को बदनाम करने के आरोपों पर भाजपा नेताओं ने कहा कि शायद कांग्रेस नेताओं को सच सुनाई और दिखाई नहीं देता। उन्होंने बताया कि पिछली प्रेस वार्ता में भाजपा ने बेहतर सेवाएं देने के लिए शाहपुर अस्पताल के सभी चिकित्सकों और स्टाफ की प्रशंसा की थी। नेताओं के मुताबिक, अस्पताल का स्टाफ सरकारी दवाइयां उपलब्ध न होने के बावजूद मरीजों को अच्छी सेवाएं दे रहा है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि अस्पताल में टेस्ट की सुविधा पहले भी उपलब्ध थी। पूर्व भाजपा सरकार के समय अधिकतर दवाइयां निशुल्क मिलती थीं और पर्ची बनवाने के लिए 10 रुपये भी नहीं देने पड़ते थे। उस समय लोगों के पास हिमकेयर कार्ड थे और उनके माध्यम से उपचार की सुविधा मिलती थी।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर हिमकेयर कार्ड की सुविधा बंद कर दी, लेकिन चार साल में न तो इसका कोई ईमानदार विकल्प दिया गया और न ही इस योजना के नाम पर भ्रष्टाचार करने वालों को पकड़कर सजा दिलाई गई। भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या हिमकेयर में भ्रष्टाचार का आरोप आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं न देने का बहाना बन गया है? उन्होंने पूछा कि आखिर अस्पताल में दवाइयां क्यों उपलब्ध नहीं हैं और विधायक व सरकार मरीजों को दवाइयां क्यों नहीं दिलवा पा रहे हैं?

अल्ट्रासाउंड मशीन और डॉक्टरों की उपलब्धता पर भी उठाए सवाल

सत्येंद्र गौतम ने अल्ट्रासाउंड सुविधा को लेकर कहा कि यह सुविधा सरकार की ओर से नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से मिली मशीन के कारण संभव हो पाई है।

डॉक्टरों के पद भरने के दावों पर भाजपा नेताओं ने कहा कि इसमें केंद्र सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को पांच मेडिकल कॉलेज दिए हैं। इसके चलते मेडिकल सीटों की कुल संख्या 350 से बढ़कर वर्तमान में 970 हो गई है।

भाजपा नेताओं के अनुसार, इस बढ़ोतरी के कारण पिछले 12 वर्षों में हिमाचल में अनुमानित सात हजार एमबीबीएस डॉक्टर तैयार हुए हैं। वहीं, वर्ष 2014 तक हर साल 150 से 180 के करीब स्नातकोत्तर डॉक्टर तैयार होते थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 600 हो गई है। नेताओं ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में स्नातकोत्तर डॉक्टरों की संख्या में भी दो हजार से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement

‘जनसुविधाएं देना सरकार का दायित्व, कोई एहसान नहीं’

भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार या जनप्रतिनिधि कोई भी हो, विकास करवाना और लोगों को जनसुविधाएं उपलब्ध कराना उसकी जिम्मेदारी है। यह जनता पर कोई एहसान नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अस्पताल के कूलर से लेकर वार्ड तक में अपने नाम की पट्टिका लगाना विकास नहीं, बल्कि प्रदर्शन की लालसा है।

यह संयुक्त बयान भाजपा जिला किसान मोर्चा के महासचिव सत्येंद्र गौतम, भाजपा जनजाति मोर्चा के महासचिव कमल शर्मा, शाहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रविदत्त शर्मा और धारकंडी मंडल अध्यक्ष अशोक वशिष्ठ की ओर से जारी किया गया।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पिता करते हैं मेहनत-मजदूरी, बेटी पल्लवी ने पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता; बनी असिस्टेंट स्टाफ नर्स

उपमंडल रसवान की पल्लवी ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत से असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद के लिए चयनित होकर परिवार का नाम रोशन किया है। मेहनत-मजदूरी करने वाले पिता की बेटी पल्लवी ने नर्सिंग परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।

Kangra: वर्षों पुरानी मांग पूरी, शाहपुर के मोरछ सरकारी स्कूल को मिला दूसरा अध्यापक; बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई मजबूती

शाहपुर के मोरछ स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में लंबे समय से चली आ रही अतिरिक्त अध्यापक की मांग पूरी हो गई है। शिक्षा विभाग ने जेबीटी अध्यापक रवि कुमार को अस्थायी डेपुटेशन पर तैनात किया है। अब स्कूल में दो अध्यापक होंगे, जिससे बच्चों की पढ़ाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।

26 दिसंबर को सजेगी भोलेनाथ की भक्ति की महफिल, शिव नुआले के साथ ईशांत-सुजाता और कमल नेहरिया की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

बद्दी में 26 दिसंबर 2026 को जय मणिमहेश सेवा दल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विशाल शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। अजय शर्मा शिव नुआले का गुणगान करेंगे, जबकि ईशांत भारद्वाज, सुजाता भारद्वाज और कमल नेहरिया सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Kangra: साईं बाबा के 101वें जन्मोत्सव पर लंज में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मंत्री यादविंद्र गोमा ने बच्चों को दिए 51 हजार रुपये

कांगड़ा के साईं मंदिर लंज में भगवान श्री सत्य साईं बाबा का 101वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मंत्री यादविंद्र गोमा ने पूजा-अर्चना की और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। विधायक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।