शाहपुर। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने 16 नवंबर 2026 को प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को शाहपुर दशहरा उत्सव की एक यादगार तस्वीर भेंट की। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने उत्सव में मंत्री की भागीदारी को याद किया।

गौरतलब है कि तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने इस वर्ष शाहपुर दशहरा उत्सव की शोभायात्रा और पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी। उनकी उपस्थिति से उत्सव की शोभा बढ़ी थी।

उल्लेखनीय है कि शाहपुर का दशहरा उत्सव अगले वर्ष से जिला स्तरीय के बजाय प्रदेश स्तरीय हो जाएगा।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


