कंगना के बयान पर आश्रय शर्मा का पलटवार, बोले- हिमाचल देश पर बोझ नहीं, भारत के मुकुट का चमकता सितारा; गिनाए प्रदेश के योगदान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश को लेकर मंडी की सांसद कंगना रणौत के बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। पंडित सुखराम के पौत्र और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कंगना के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश पर बोझ नहीं, बल्कि भारत के मुकुट का एक चमकता हुआ सितारा है। आश्रय शर्मा ने हिमाचल के योगदान को गिनाते हुए कहा कि छोटे से पहाड़ी प्रदेश ने देश को अनेक प्रतिष्ठित डॉक्टर, इंजीनियर, कलाकार, अभिनेता, राजनेता, वैज्ञानिक और समाज में बदलाव लाने वाले व्यक्तित्व दिए हैं।

आश्रय शर्मा ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में भी हिमाचल के वीर सपूत हमेशा अग्रणी रहे हैं। देवभूमि के अनगिनत वीरों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस दिखाया और सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो, जहां हिमाचल के लोगों ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और ईमानदारी से प्रदेश और देश का नाम रोशन न किया हो।

उन्होंने कहा कि हिमाचल छोटा प्रदेश जरूर है, लेकिन देश के प्रति उसका योगदान बहुत बड़ा है और प्रदेशवासियों को इस पर गर्व है। आश्रय शर्मा की यह पोस्ट कंगना रणौत के हिमाचल को लेकर दिए गए बयान के बाद सामने आई है, जिसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

बता दें कि आश्रय शर्मा के पिता अनिल शर्मा मंडी सदर से भाजपा विधायक हैं, जबकि कंगना रणौत मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। हाल ही में अनिल शर्मा की ओर से सांसद से वित्तीय सहयोग नहीं मिलने की बात कहे जाने के बाद भी यह मुद्दा चर्चा में रहा था।

Also Read: मंडी की सियासत में फिर बढ़ी गर्मी, जयराम ठाकुर की अनिल शर्मा को नसीहत; आश्रय की कंगना पर पोस्ट से छिड़ी नई बहस

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में उतरे CM सुक्खू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होकर एसआईआर प्रक्रिया में सुधार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजघाट पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

पालमपुर में 4037 वोटों की गड़बड़ी पर त्रिलोक कपूर का पलटवार, बोले- 15 साल पहले वोट कटवाने को कहा था, फिर भी सूची में...

पालमपुर नगर निगम की मतदाता सूची में 4037 वोटों को लेकर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस विधायक पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 15 साल पहले अपना और पत्नी का वोट हटाने के लिए कहने के बावजूद नाम सूची में बने रहे। कपूर ने मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

कांगड़ा में भीषण आग से मकान के दो कमरे और किचन राख, गैस सिलेंडर भी फटा; अगले महीने बेटी की शादी, परिवार पर टूटा...

कांगड़ा की ग्राम पंचायत घोड़ब में राज कुमार के मकान में भीषण आग लगने से दो कमरे और किचन का सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर भी फट गया। अगले महीने बेटी की शादी से पहले परिवार पर संकट आ गया है। प्रशासन ने 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

ई-चालान नहीं भरा तो ब्लॉक हो सकती है गाड़ी की RC और ड्राइविंग लाइसेंस, नए नियमों में 45 दिन की डेडलाइन; जानें कैसे बचें...

ई-चालान का भुगतान अब टालना महंगा पड़ सकता है। नए मोटर वाहन नियमों के तहत 45 दिनों के भीतर चालान भरना या उसे चुनौती देना जरूरी है। समय सीमा बीतने पर वाहन की RC, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़ी सेवाओं पर रोक लग सकती है।