रामपुर में घर के अंदर घुसा तेंदुआ, 62 वर्षीय महिला पर किया जानलेवा हमला; सिर पर गंभीर चोटें, गांव में दहशत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में जंगली जानवरों के हमले का मामला सामने आया है। बाहली पंचायत के नेहरा गांव में मंगलवार रात एक तेंदुए ने घर के कमरे में घुसकर 62 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और इलाके में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

तेंदुए की सक्रियता से लोगों की सुरक्षा चिंता का विषय

नेहरा गांव में मंगलवार रात करीब दो बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब शौचालय से अपने कमरे में लौट रही खीरी देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। खीरी देवी, दिवंगत बुद्ध राम की पत्नी हैं। जानकारी के मुताबिक, वह रात करीब दो बजे शौचालय जाने के लिए कमरे से बाहर निकली थीं। जब वह वापस लौटीं, तो तेंदुआ उनके कमरे में घुसा हुआ था और उन पर झपट पड़ा। हमले के दौरान महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि, लोगों के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ वहां से भाग गया।

इस घटना के बाद नेहरा गांव में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर लोगों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की बढ़ती सक्रियता से लोगों की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है। उन्हें आशंका है कि दोबारा ऐसी घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पीड़ित महिला को फौरी राहत जारी

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और घायल महिला को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि लोगों को तेंदुए के डर से राहत मिल सके।

रामपुर वन विभाग के डीएफओ गुरहर्ष सिंह ने बताया कि बाहली पंचायत में तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। पीड़ित महिला को फौरी राहत जारी कर दी गई है और नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर तेंदुए की तलाश कर रही है और पिंजरा स्थापित किया जा रहा है। डीएफओ ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।

क्षेत्र में पहली बार सामने आया तेंदुए के हमले का मामला

नेहरा गांव में जंगली जानवर के हमले का यह पहला मामला बताया जा रहा है। वन विभाग के मुताबिक, इस क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही कम देखी गई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि भोजन की तलाश में तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया और महिला पर हमला कर दिया।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ई-चालान नहीं भरा तो ब्लॉक हो सकती है गाड़ी की RC और ड्राइविंग लाइसेंस, नए नियमों में 45 दिन की डेडलाइन; जानें कैसे बचें...

ई-चालान का भुगतान अब टालना महंगा पड़ सकता है। नए मोटर वाहन नियमों के तहत 45 दिनों के भीतर चालान भरना या उसे चुनौती देना जरूरी है। समय सीमा बीतने पर वाहन की RC, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़ी सेवाओं पर रोक लग सकती है।

हिमाचल के स्कूलों में अब एक भी बच्चा नहीं छूटेगा स्वास्थ्य जांच से, नर्सरी से 12वीं तक 100% उपस्थिति के निर्देश; IFA और कृमिनाशक...

हिमाचल के सरकारी और निजी स्कूलों में स्वास्थ्य जांच शिविरों के दौरान नर्सरी से 12वीं तक सभी विद्यार्थियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। IFA और कृमिनाशक दवाओं के वितरण में भी किसी छात्र को नहीं छोड़ने को कहा गया है।

पांगी में देर रात बड़ा सड़क हादसा, 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिरी बोलेरो; चालक समेत दो लोग गंभीर घायल

पांगी के मिंधल पुल के पास बुधवार रात बोलेरो वाहन करीब 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर किया गया।

शिमला में चिट्टे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वाहन से करीब 10 ग्राम हेरोइन बरामद; दो युवक और युवती गिरफ्तार

शिमला के घनाहट्टी में नलहट्टी क्रॉसिंग के पास पुलिस ने वाहन की तलाशी लेकर करीब 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। मामले में दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।