Kangra: विश्व हृदय दिवस पर शाहपुर सिविल अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव के बताए उपाय

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल शाहपुर में लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर ने की। इस दौरान लोगों को हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और समय रहते बीमारी की पहचान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डॉ. एकता, एमडी मेडिसिन, ने उपस्थित लोगों को हृदयाघात (Heart Attack) से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हृदयाघात के प्रमुख लक्षणों, इसकी समय पर पहचान और शीघ्र निदान के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि हृदय संबंधी समस्या के लक्षणों को नजरअंदाज न करना और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना बेहद जरूरी है।

इस दौरान हृदय को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, उचित खान-पान रखने और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक चीजों से परहेज करने के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सावधानियों और दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मौजूद मरीजों और अन्य लोगों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना और हृदय स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

इस अवसर पर मेल हेल्थ सुपरवाइजर श्री विरेंदर ब्लोरिया, फीमेल हेल्थ सुपरवाइजर श्रीमती बिपना देवी, श्रीमती रेखा देवी सहित स्वास्थ्य विभाग का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ हृदय के लिए जरूरी सावधानियों, खान-पान और बेहतर जीवनशैली के बारे में जानकारी प्रदान करना रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर अस्पताल परिसर में अखिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने समेत उठीं ये मांगें

नूरपुर अस्पताल परिसर में अखिल बख्शी ने स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। उनकी प्रमुख मांगों में मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करना और रंजीत बख्शी जनकल्याण फाउंडेशन को रोगी कल्याण समिति में शामिल करना शामिल है।

Solan: परवाणू लिंक रोड के पास बड़ा हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से JCB चालक की मौत; पूरी घटना जानें

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर परवाणू लिंक रोड के समीप पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से जेसीबी मशीन चालक की मौत हो गई। 19 वर्षीय मनोज कुमार मशीन में फंस गया था। रेस्क्यू के बाद उसे ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Kangra: धर्मशाला में 45 पदों पर नौकरी का मौका, SBI Life Insurance में 6 अक्टूबर को इंटरव्यू; योग्यता, सैलरी और पूरी जानकारी यहां जानें

धर्मशाला में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का अवसर है। SBI Life Insurance में फाइनेंस एडवाइजर, पार्ट टाइम बिजनेस एसोसिएट और यूनिट मैनेजर के 45 पदों के लिए 6 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे इंटरव्यू होगा। 12वीं पास और ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 3 अक्टूबर को 8 घंटे बंद रहेगी बिजली, बरवाला फीडर पर होगा मरम्मत कार्य

धर्मशाला के विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर के 11 केवी बरवाला फीडर पर रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 3 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सिद्धबाड़ी, फतेहपुर, तपोवन, बरवाला सहित कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।