कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 4 बजे सुनाई दी थी रोने की आवाज, पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित खोली गांव के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह झाड़ियों में नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब चार बजे स्थानीय लोगों ने एक मकान के पीछे झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। लोग मौके पर पहुंचे तो वहां बिना कपड़ों के एक नवजात शिशु पड़ा मिला।

घटना की सूचना तुरंत पंचायत प्रधान कुलवंत चौधरी को दी गई। प्रधान मौके पर पहुंचे और नवजात को कपड़े में लपेटकर कांगड़ा पुलिस थाना को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गंभीर हालत में नवजात को उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया। चिकित्सकों ने बच्चे को बचाने के प्रयास किए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आंगनबाड़ी केंद्रों से जुटाया जा रहा डेटा

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5) और 93 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बच्चे को लावारिस छोड़कर भागने वाले माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों से भी संबंधित डेटा जुटा रही है।

डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि नवजात के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नवजात को झाड़ियों में छोड़ने से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में HRTC के बेड़े में शामिल होंगी 350 नई बसें, 250 डीजल और 100 मिनी मिडी बसों की तैयारी; पुरानी बसें होंगी बाहर

हिमाचल में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए HRTC 350 नई बसें खरीदने की तैयारी में है। इनमें 250 डीजल और 100 मिनी मिडी बसें शामिल होंगी। 25 सितंबर की BOD बैठक में प्रस्ताव पर फैसला संभव है।

HPU में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, संशोधन विधेयक की जलाई प्रति; छात्रों की समस्याओं और परिसर हिंसा का मुद्दा भी उठाया

एचपीयू में ABVP ने विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में प्रदर्शन किया और इसकी प्रति जलाकर विरोध जताया। छात्र समस्याओं और परिसर हिंसा का मुद्दा भी उठाया गया, जबकि HPUTWA का विश्वविद्यालय बचाओ अभियान 22वें दिन जारी रहा।

विजिलेंस के सामने फिर पेश हुए सुधीर शर्मा, 40-50 सवालों के दिए जवाब; 2013 से 2023 तक की जांच में मांगी गई जानकारी

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने करीब 40 से 50 सवाल पूछे और जांच से जुड़े आवश्यक दस्तावेज व जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर ने जीता अंडर-19 वॉलीबॉल फाइनल

शाहपुर में अंडर-19 बॉयज वॉलीबॉल फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर पहला सेट जीत चुका था और दूसरे सेट में 4-3 से आगे था। मैच दोबारा शुरू नहीं होने के बाद दोनों टीमों को विजेता घोषित किया गया और कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल को अपर हैंड दिया गया। 21 सितंबर को टीम को ट्रॉफी सौंपी गई।