कांगड़ा में भवारना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 22 सितंबर 2026 को 12 वर्षों से फरार आरोपी विकेश कुमार (33) निवासी गांव गलियां, ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा को उसके निवास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को माननीय जेएमएफसी पालमपुर की ओर से FIR No. 24/2014 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। यह मामला 16 फरवरी 2014 को दर्ज हुआ था और आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 381 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
भवारना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद माननीय जेएमआईसी पालमपुर की अदालत में पेश किया। पुलिस लंबे समय से फरार और उद्घोषित अपराधियों की तलाश में कार्रवाई कर रही है।
कांगड़ा पुलिस की ओर से फरार और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे आरोपियों की तलाश कर उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


