नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की बरूही पंचायत में युवा क्लब बरूही की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्रीय विधायक रणबीर सिंह निक्का ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की और उनके उत्साह, समर्पण तथा खेल भावना की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
विधायक रणबीर सिंह निक्का ने युवाओं के असाधारण जोश और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान विधायक ने बरूही पंचायत के अपने पारिवारिक सदस्यों और स्थानीय निवासियों से भी मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ आत्मीयता से बातचीत की।
विधायक ने कहा कि युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा और अपनों का निस्वार्थ स्नेह ही उन्हें जनसेवा के पथ पर लगातार आगे बढ़ने की नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करता है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


