रैत, कांगड़ा। उपमंडल स्तर पर आयोजित चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
स्कूल के प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने बताया कि साइंस एक्टिविटी कॉर्नर प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ वंशिका अब जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।
क्विज प्रतियोगिता में भी स्कूल की छात्राओं अर्शिया और रितिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय साइंस प्रवक्ता असकू नेगी, संगीता कोंडल और मीनाक्षी वर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


