Kangra: लम्पी के लक्षण की खबर मिलते ही पशुपालक के घर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, 8,175 पशुओं का हो चुका टीकाकरण

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 13 सितंबर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैत में एक गाय में लम्पी वायरस जैसे लक्षण दिखाई देने की सूचना मिलते ही विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया तुरंत पशुपालक के घर पहुंच गए। पठानिया ने पशुपालन विभाग के चिकित्सकों को मौके पर बुलाया और स्वयं उनके साथ जाकर गाय की जांच करवाई। पशु चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि गाय अस्वस्थ जरूर है, लेकिन उसमें लम्पी वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

जांच के बाद केवल सिंह पठानिया ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बीमारी की स्थिति और इससे बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। उन्होंने लम्पी वायरस को लेकर पशुपालन मंत्री से भी फोन पर बातचीत की।

पठानिया ने बताया कि लम्पी वायरस से बचाव के लिए शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 8,175 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें दरीणी में 1,500, शाहपुर पॉलीक्लीनिक के तहत 270, रजोल पशु चिकित्सालय के तहत 3,084 और चढ़ी पशु चिकित्सालय के अंतर्गत 3,321 पशु शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि चढ़ी पशु चिकित्सालय के अंतर्गत आने वाली डढम्ब पंचायत में लम्पी वायरस से प्रभावित 8 पशुओं का उपचार किया गया था। अब ये सभी पशु स्वस्थ हैं।

विधायक ने पशुपालकों से अपील की कि यदि किसी पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे छिपाने के बजाय तुरंत पशुपालन विभाग को इसकी जानकारी दें। समय रहते सूचना मिलने से पशुओं का उपचार करने और बीमारी से बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलेगी।

पठानिया ने बताया कि पशुपालन मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जिले में लम्पी वायरस से बचाव के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पशुपालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार पशुपालकों सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर पशु चिकित्सक डॉ. समा खान, डॉ. अभिषेक, डॉ. जितेंद्र पॉल सिंह तथा फार्मासिस्ट मान सिंह उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड का गठन, भूतपूर्व जवानों ने जताया आभार; विधायक केवल सिंह पठानिया की भूमिका की सराहना

हिमाचल प्रदेश में सेवारत और सेवानिवृत्त सीएपीएफ जवानों व उनके आश्रितों के लिए अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी होने पर जिला कांगड़ा भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की 24 घंटे में नशे के खिलाफ 3 बड़ी कार्रवाई, 3.7 किलो चूरा पोस्त और 18.78 ग्राम हेरोइन बरामद

नूरपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटों में नशे के खिलाफ तीन महत्वपूर्ण कार्रवाइयां की हैं। कार्रवाई के दौरान 3.700 किलो चूरा पोस्त और दो मामलों में कुल 18.78 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

Mandi: जोगिंद्रनगर में रविवार को बिजली कट, सुबह 9 बजे से इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

जोगिंद्रनगर में 13 सितंबर को 11 केवी लाइन के साथ पेड़ों की कांट-छांट के कारण सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

कॉल फ्रॉड से सावधान! साइबर सेल शिमला ने जारी की एडवाइजरी, बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर ठग सकते हैं जालसाज

हिमाचल में बढ़ते कॉल फ्रॉड को देखते हुए साइबर सेल शिमला ने एडवाइजरी जारी की है। बैंक, सरकारी अधिकारी या कंपनी का प्रतिनिधि बनकर ठगी करने वाले जालसाजों से सतर्क रहने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।