हिमाचल में अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड का गठन, भूतपूर्व जवानों ने जताया आभार; विधायक केवल सिंह पठानिया की भूमिका की सराहना

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवारत और सेवानिवृत्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के जवानों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के इस फैसले से जिला कांगड़ा भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन में खुशी की लहर है। संगठन ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया है।

जिला कांगड़ा भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन के अध्यक्ष एमएल ठाकुर, उपाध्यक्ष बलदेव सिंह राणा, सचिव यशवीर सिंह और कोषाध्यक्ष कुशल राणा समेत अन्य सदस्यों ने कहा कि अर्द्धसैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करवाने में विधायक केवल सिंह पठानिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मुलाकात करवाने में भी पठानिया ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मुलाकात के दौरान संगठन ने अर्द्धसैनिकों से जुड़ी समस्याओं और कल्याण बोर्ड के गठन की मांग को मुख्यमंत्री के सामने प्रमुखता से रखा था।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड का गठन सेवानिवृत्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों और उनके आश्रितों के कल्याण की दिशा में बड़ा कदम है। लंबे समय से चली आ रही मांग के पूरा होने से अर्द्धसैनिकों और उनके परिवारों को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने के लिए एक प्रभावी मंच मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बोर्ड के माध्यम से हिमाचल से संबंधित सेवारत एवं सेवानिवृत्त सीएपीएफ कर्मियों और उनके परिवारों की कल्याण संबंधी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही उनके समाधान के लिए नीतिगत सुझाव भी दिए जा सकेंगे। बोर्ड राज्य सरकार के लिए सलाहकार निकाय के तौर पर कार्य करेगा और कल्याण से जुड़े मामलों की पहचान कर आवश्यक नीतिगत हस्तक्षेप की सिफारिश करेगा।

संगठन ने बताया कि बोर्ड में गृह, सैनिक कल्याण, राजस्व और वित्त विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ पुलिस महानिदेशक तथा विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सदस्य बनाया गया है। इससे अर्द्धसैनिकों से जुड़े मामलों को प्रभावी तरीके से उठाने और उनके समाधान की दिशा में काम करने के लिए एक मजबूत मंच उपलब्ध होगा।

जिला कांगड़ा भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विशेष रूप से विधायक केवल सिंह पठानिया का धन्यवाद किया। संगठन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी अर्द्धसैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार इसी तरह सकारात्मक कदम उठाती रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: लम्पी के लक्षण की खबर मिलते ही पशुपालक के घर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, 8,175 पशुओं का हो चुका टीकाकरण

शाहपुर के रैत में गाय में लम्पी वायरस जैसे लक्षण की सूचना मिलते ही विधायक केवल सिंह पठानिया पशुपालक के घर पहुंचे। जांच में गाय में लम्पी के लक्षण नहीं मिले। शाहपुर में अब तक 8,175 पशुओं का टीकाकरण हो चुका है।

Kangra: नूरपुर पुलिस की 24 घंटे में नशे के खिलाफ 3 बड़ी कार्रवाई, 3.7 किलो चूरा पोस्त और 18.78 ग्राम हेरोइन बरामद

नूरपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटों में नशे के खिलाफ तीन महत्वपूर्ण कार्रवाइयां की हैं। कार्रवाई के दौरान 3.700 किलो चूरा पोस्त और दो मामलों में कुल 18.78 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

Mandi: जोगिंद्रनगर में रविवार को बिजली कट, सुबह 9 बजे से इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

जोगिंद्रनगर में 13 सितंबर को 11 केवी लाइन के साथ पेड़ों की कांट-छांट के कारण सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

कॉल फ्रॉड से सावधान! साइबर सेल शिमला ने जारी की एडवाइजरी, बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर ठग सकते हैं जालसाज

हिमाचल में बढ़ते कॉल फ्रॉड को देखते हुए साइबर सेल शिमला ने एडवाइजरी जारी की है। बैंक, सरकारी अधिकारी या कंपनी का प्रतिनिधि बनकर ठगी करने वाले जालसाजों से सतर्क रहने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।