सोलन में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पूर्व पार्षद और दुकानदार में मारपीट; महिला निगम कर्मी का फोन छीनने का प्रयास

Date:

--Advertisement--

सोलन: शहर में अतिक्रमण हटाना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंच रही निगम की टीम को लगातार दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि कार्रवाई के दौरान विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो रही है। ताजा मामला सोलन के लोअर बाजार का है, जहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक पूर्व पार्षद और दुकानदार के बीच शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई।

जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम लोअर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और एक पूर्व पार्षद तथा दुकानदार के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान निगम की एक महिला कर्मचारी कार्रवाई का वीडियो बना रही थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसका फोन छीनने का प्रयास किया, जिसके बाद मौके पर काफी हंगामा हुआ।

पहले भी हो चुका है एसडीओ से विवाद

निगम कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले मालरोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान निगम के एसडीओ और एक व्यापारी के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई थी। स्थिति बिगड़ने के बाद नगर निगम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

वरिष्ठ अधिकारियों की गैर-मौजूदगी पर उठे सवाल

सोलन शहर में मालरोड से लेकर लोअर बाजार तक दुकानों के बाहर सामान रखने और रेहड़ी-फड़ी वालों के कारण सड़कें काफी संकरी हो गई हैं। बताया जा रहा है कि एसडीओ के साथ दुर्व्यवहार की घटना के बाद निगम के आला अधिकारियों को स्वयं मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना चाहिए था। हालांकि, कार्रवाई का जिम्मा निचले स्तर के कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मियों पर छोड़ दिया गया। ये कर्मचारी अतिक्रमण को लेकर चालान कर रहे हैं, लेकिन उन्हें दुकानदारों के विरोध और आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद शहर में अतिक्रमण की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

अतिक्रमण हटने से बढ़ेगा कारोबार, सहयोग करें: मेयर

पूरे घटनाक्रम पर नगर निगम की मेयर सुषमा शर्मा ने कहा कि निगम के कर्मचारी कानून के दायरे में रहकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने से शहर साफ-सुथरा दिखाई देगा और इससे कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। मेयर ने सभी लोगों से अतिक्रमण हटाने के अभियान में सहयोग करने की अपील की।

मेयर ने यह भी चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमणकारियों का विरोध और इसी तरह का रवैया जारी रहा तो नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं मौके पर उतरकर कार्रवाई की जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: जोगिंद्रनगर में रविवार को बिजली कट, सुबह 9 बजे से इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

जोगिंद्रनगर में 13 सितंबर को 11 केवी लाइन के साथ पेड़ों की कांट-छांट के कारण सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

कॉल फ्रॉड से सावधान! साइबर सेल शिमला ने जारी की एडवाइजरी, बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर ठग सकते हैं जालसाज

हिमाचल में बढ़ते कॉल फ्रॉड को देखते हुए साइबर सेल शिमला ने एडवाइजरी जारी की है। बैंक, सरकारी अधिकारी या कंपनी का प्रतिनिधि बनकर ठगी करने वाले जालसाजों से सतर्क रहने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।

Mandi: सुंदरनगर में डैहर पुल से सतलुज में छलांग, 38 वर्षीय महिला की मौत; बरमाणा पुलिस करेगी आगामी कार्रवाई

मंडी के सुंदरनगर में डैहर पुल से 38 वर्षीय महिला ने सतलुज दरिया में छलांग लगा दी। स्थानीय युवकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव बरामणा क्षेत्र से बरामद होने के कारण आगामी कानूनी कार्रवाई बरमाणा पुलिस कर रही है।

कुल्लू में शीतला माता मंदिर के पास खड्ड में गिरी थार, चालक को मामूली चोटें; टला बड़ा हादसा

कुल्लू के शीतला माता मंदिर के पास शनिवार को एक थार अनियंत्रित होकर सरवरी खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।