Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें केंद्र और पूरी जानकारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह करीब 5 बजकर 46 मिनट और 50 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था और इसका स्थान जुब्बल-कोटखाई की दिशा में बताया गया है।

करीब तीन सेकेंड तक महसूस हुए झटके

जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके करीब तीन सेकेंड तक महसूस किए गए। धरती के हिलने से कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, उस समय कई लोग सो रहे थे और उन्हें भूकंप के झटकों का पता नहीं चल पाया। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी भूकंप की जानकारी साझा करते हुए तेज झटके महसूस होने की बात कही।

शिमला समेत इन जिलों में महसूस हुए झटके

भूकंप का असर शिमला के अलावा सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी के कई इलाकों में भी महसूस किया गया। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है हिमाचल

हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील राज्यों में शामिल है। शिमला और मंडी के कुछ क्षेत्र जोन-4 और जोन-5 में आते हैं। आमतौर पर 5.0 से कम तीव्रता वाले भूकंपों से बड़े स्तर पर नुकसान की संभावना कम रहती है। इससे पहले भी चंबा और कांगड़ा में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: बड़े शैक्षणिक पद पर जिम्मेदारी के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े हैं प्रो. संजय शर्मा, गद्दी विरासत महोत्सव में निभाएंगे खास भूमिका

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा 19 दिसंबर को कालका में आयोजित दूसरे वार्षिक गद्दी विरासत महोत्सव-2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ उनका गद्दी संस्कृति और लोकपरंपराओं से गहरा जुड़ाव है।

Kangra: गगल से शाहपुर तक फोरलेन पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, अवैध कट होंगे बंद; CCTV और स्पीड मॉनिटरिंग के निर्देश

कांगड़ा पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में NHAI अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने गगल–शाहपुर–मटौर–कच्छयारी फोरलेन का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैफिक साइन बोर्ड, CCTV कैमरे, स्पीड मॉनिटरिंग और अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए गए। कार्यों की समीक्षा दो सप्ताह बाद होगी।

Kangra: गोरड़ा-बोह सड़क पर श्रेय लेने की होड़, भाजपा ने कांग्रेस नेताओं से पूछा- 14.96 करोड़ देने वाली केंद्र सरकार का आभार क्यों नहीं?

गोरड़ा-बोह सड़क के निर्माण को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर श्रेय लेने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, PMGSY के तहत केंद्र सरकार ने 7 मार्च 2024 को करीब 20 किलोमीटर सड़क के लिए 14.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।

Kangra: शाहपुर फोरलेन पर हादसों को रोकने के लिए एक्शन में पुलिस, SP ने ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण; स्पीड कैमरे और बैरिकेट्स लगाने...

शाहपुर फोरलेन पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद एसपी कुलभूषण वर्मा ने पुलिस टीम के साथ ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। विधायक केवल सिंह पठानिया की पहल पर निर्माणकर्ता कंपनी को स्पीड लिमिट कैमरे, बैरिकेट्स और अन्य सुरक्षा इंतजाम जल्द लगाने के निर्देश दिए गए।