Kangra Disaster Relief: शाहपुर में आपदा प्रभावित परिवारों को मिली राहत सामग्री, सोलर लालटेन से लेकर मैट्रेस और हाइजीन किट तक बांटी गई

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा के आपदा प्रभावित गांवों के जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए शाहपुर में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। माउंटेन फोरम हिमालय ने ईजीएफ के सहयोग से आपदा प्रभावित परिवारों को जरूरी सामग्री उपलब्ध करवाई। राहत सामग्री का वितरण उपाध्याय बिल्डिंग में किया गया, जहां नवल उपाध्याय भी मौजूद रहे।

राहत सामग्री में सोलर लालटेन, मैट्रेस, चादर, बर्तन और हाइजीन किट जैसी रोजमर्रा के उपयोग की जरूरी वस्तुएं शामिल थीं। राहत पाने वाले परिवारों में अधिकतर एकल महिलाएं थीं। इसके अलावा दिव्यांग और अनुसूचित जाति से संबंधित जरूरतमंद परिवारों को भी सहायता के लिए चुना गया था।

कार्यक्रम में कियारी की प्रधान मंजू, मांझग्रां के प्रधान सुरेश, मांझग्रां के उपप्रधान विकास पठानिया, शाहपुर नगर पंचायत के नितिन कौशल और व्यापार मंडल शाहपुर के प्रधान सुनील वर्मा सहित स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने आपदा प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के प्रयास की सराहना की।

माउंटेन फोरम हिमालय की ओर से सुरेश सत्पथी, प्रदीप शर्मा, सरिता शर्मा और अरण्य रंजन ने राहत कार्य में भाग लिया। समर्पण एनजीओ की मुख्य कार्यकारी अनीता शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं और राहत वितरण की व्यवस्था में सहयोग किया।

राहत वितरण से पहले कालीमाता मंदिर, शाहपुर में आपदा प्रभावित परिवारों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। इस दौरान माउंटेन फोरम हिमालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश सत्पथी ने बताया कि फोरम पिछले तीन दशकों से पर्वतीय क्षेत्रों और देश के ग्रामीण इलाकों में आपदा राहत, जोखिम न्यूनीकरण, मौसम परिवर्तन और आजीविका जैसे मुद्दों पर काम कर रहा है।

फोरम के महासचिव अरण्य रंजन ने कहा कि माउंटेन फोरम आपदा प्रभावित लोगों तक उनकी जरूरत के अनुसार सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।

समर्पण संस्था की मुख्य कार्यकारी अनीता शर्मा ने बताया कि राहत के लिए ऐसे परिवारों का चयन किया गया है, जो समाज के हाशिये पर रह रहे हैं। इनमें एकल महिलाएं, दिव्यांग और अनुसूचित जाति के परिवार शामिल हैं।

माउंटेन फोरम हिमालय के संस्थापक सदस्य और इरा संस्था के निदेशक प्रदीप शर्मा ने कहा कि संस्था आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए लगातार प्रयास करती रही है। वहीं, माउंटेन फोरम की परियोजना समन्वयक सरिता शर्मा ने बताया कि फोरम देशभर के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और सहायता से जुड़े कार्य कर रहा है।

राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और माउंटेन फोरम हिमालय के सदस्यों की मौजूदगी ने आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति सामूहिक सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।