नादौन में स्वास्थ्य शिविर पर मचा बवाल, BJP विधायक डॉ. जनक राज पर FIR; जानें क्या है पूरा मामला

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 21 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन स्थित गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर नादौन थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल एफआईआर में डॉ. जनक राज को नामजद किया गया है। वहीं, शिविर का आयोजन करने वाली अमोघ संकल्प संस्था के पदाधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों को भी जांच के दायरे में लिया जा सकता है।

बुधवार को अमोघ संकल्प संस्था की ओर से गीता भवन में न्यूरो रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में डॉ. जनक राज मरीजों को चिकित्सकीय सलाह दे रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शिविर आयोजित करने की अनुमति से संबंधित दस्तावेज मांगे। इस दौरान डॉ. जनक राज और अधिकारियों के बीच तीखी बहसबाजी भी हुई।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य शिविर पहले नादौन बाजार स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। बाद में भट्ठा में निजी भूमि पर शिविर लगाने की योजना बनाई गई, लेकिन वहां भी व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद बुधवार सुबह गीता भवन में शिविर आयोजित किया गया।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के बावजूद बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने के कारण शिविर शाम करीब चार बजे तक चलता रहा। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद माहौल और गरमा गया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और डॉ. जनक राज के बीच हाल में मरीजों के इलाज को लेकर हुई बयानबाजी के बीच स्वास्थ्य शिविर से जुड़ा यह मामला सामने आया है। इसके बाद मामले को लेकर राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलवीर ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।