माजरा में वन कर्मियों को कुचलने दौड़ी पिकअप, बाल-बाल बची जान; पीछे छूटी लाखों की खैर लकड़ी, बाइक जब्त

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब, 21 अगस्त: पांवटा साहिब की माजरा रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र बांसवाली में खैर तस्करों का दुस्साहस सामने आया है। बुधवार तड़के गश्त कर रही वन विभाग की टीम को देखकर भाग रहे तस्करों ने कथित तौर पर पिकअप वाहन वन कर्मियों की ओर दौड़ा दिया। अचानक अपनी ओर आते वाहन को देखकर वन कर्मियों ने रास्ते से हटकर किसी तरह अपनी जान बचाई। तस्कर पिकअप और अन्य वाहनों के साथ मौके से फरार हो गए, लेकिन वन विभाग ने लाखों रुपये की खैर की लकड़ी और एक बाइक जब्त कर ली।

वन परिक्षेत्र अधिकारी माजरा रेंज सचिन शर्मा की शिकायत पर पुलिस थाना माजरा में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग के अनुसार बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे टीम बांसवाली सी-12 आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने तीन मोटरसाइकिलों पर कुछ लोगों को खैर के पेड़ काटकर लकड़ी ले जाते देखा। मौके के पास एक पिकअप वाहन भी खड़ा था। वन टीम को देखते ही तस्कर वहां से भागने लगे।

वन विभाग की टीम में जोहड़ों बीट के वन रक्षक रमेश कुमार, सैनवाला बीट के वन रक्षक प्रताप सिंह और चौकीदार गुरमेल सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। टीम ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे सीधे वन कर्मियों की तरफ दौड़ा दिया। पिकअप की चपेट में आने से वनकर्मी बाल-बाल बच गए। इसी दौरान वाहन की रफ्तार कुछ कम हुई तो वन रक्षक रमेश कुमार ने पिकअप का शीशा तोड़कर चालक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। इसके बाद चालक पिकअप को तेज रफ्तार में लेकर फरार हो गया। चालक की पहचान नसीम निवासी मिस्सरवाला के रूप में हुई है।

घटनास्थल की तलाशी के दौरान वन विभाग की टीम को खैर के तीन कटे हुए पेड़ मिले। विभाग ने मौके से खैर की लकड़ी के 36 लॉग बरामद किए, जिनकी बाजार कीमत 2,91,684 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। वन विभाग के डीएफओ वेद प्रकाश शर्मा और वन परिक्षेत्र अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि तस्करों ने वन टीम को कुचलने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गए।

उधर, एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरक्षित वन से अवैध रूप से पेड़ काटने या चोरी करने और सरकारी काम में बाधा डालने से संबंधित बीएनएस की धारा 303(2), 221, 3(5) तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 26(1)(एफ) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस और वन विभाग अब मामले में फरार आरोपियों की तलाश तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।