मंडी में ABVP प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस से धक्कामुक्की में 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल; बाद में जलाया CM का पुतला

Date:

--Advertisement--

मंडी: गुरुवार को मंडी उपायुक्त कार्यालय के गेट के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। धक्कामुक्की में करीब 10 कार्यकर्ता और छात्र आंशिक रूप से चोटिल हुए, जिनमें तीन छात्राएं भी शामिल हैं। परिषद के संगठन मंत्री अंकित की नाक पर चोट लगी, जबकि बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा स्नेहा धक्कामुक्की के दौरान बेहोश होकर गिर गईं। इस दौरान छात्रों और डीएसपी हेडक्वार्टर दिनेश के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई।

एबीवीपी कार्यकर्ता अमित, चिराग, राहुल, स्नेहा और अन्य छात्र एसपीयू का दायरा बहाल करने तथा एचपीयू में बढ़ाई गई फीस वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस ने वल्लभ महाविद्यालय के इकाई मंत्री अमित और परिषद के सोशल मीडिया कन्वीनर चिराग को हिरासत में लेकर वाहन में बैठा लिया। वाहन के वहां से निकलने के दौरान कुछ कार्यकर्ता उसके आगे लेट गए। इसी बीच हुई धक्कामुक्की में अंकित घायल हो गए और स्नेहा बेहोश होकर गिर पड़ीं।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस पर लाठीचार्ज, मारपीट, गाली-गलौज और छात्राओं से बदसलूकी के आरोप लगाए। संगठन मंत्री अंकित और राहुल ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने वाले पुलिस जवानों के खिलाफ शिकायत दी गई है।

घटना के बाद छात्र-छात्राएं नारेबाजी करते हुए उपायुक्त और एसपी कार्यालय पहुंचे। उपायुक्त के कार्यालय में मौजूद न होने पर छात्रों ने एडीसी प्रियांशु खाती के समक्ष अपनी शिकायत रखी और आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडीसी ने छात्रों की बात सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सेरी मंच पर जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

इसके बाद छात्र-छात्राएं नारेबाजी करते हुए सेरी मंच पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। छात्रों ने स्पष्ट किया कि एसपीयू का दायरा बहाल करने और फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा।

बिना अनुमति किया प्रदर्शन: एसपी

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि प्रदर्शन के लिए कोई लिखित अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति प्रदर्शन किए जाने के कारण पुलिस ने छात्रों को पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।