हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी का दम दिखाने के लिए तैयार हैं। आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में रेणुका को जगह मिली है। इस बार दोनों प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश से केवल रेणुका सिंह ठाकुर का चयन हुआ है। वहीं, हरलीन दयोल और तनुजा कंवर को चयनकर्ताओं ने दोनों प्रतियोगिताओं के लिए टीम में शामिल नहीं किया है।

महिला एशिया कप का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में होगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सामना एशिया की मजबूत टीमों से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 5 सितंबर को प्रस्तावित है। एशिया कप के बाद रेणुका के सामने एशियन गेम्स में भी देश का प्रतिनिधित्व करने की चुनौती होगी।

एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले 17 से 22 सितंबर तक जापान के आइची-नागोया में खेले जाएंगे। हालांकि, एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होगा। भारतीय महिला टीम पिछली बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुकी है और इस बार टीम खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

रेणुका के लिए यह चयन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश की उन चुनिंदा महिला क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। अपनी स्विंग और तेज गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने वाली रेणुका से एशिया कप और एशियन गेम्स में भी अहम भूमिका निभाने की उम्मीद रहेगी।

वहीं, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम की सदस्य हरलीन दयोल और तनुजा कंवर का दोनों प्रतियोगिताओं की टीम में चयन न होना प्रदेश के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए निराशाजनक है। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया महिला-ए टीम के साथ भारत में होने वाली सीरीज में टीम में जगह बनाने का मौका रहेगा।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि रेणुका ठाकुर एशिया कप और एशियन गेम्स में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।