मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी एंट्री; रोजाना सिर्फ 5,000 श्रद्धालु जा सकेंगे

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 14 अगस्त: श्री मणिमहेश यात्रा-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बार यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। यात्रा आगामी 4 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी। देशभर से लाखों श्रद्धालु भगवान शिव की पवित्र मणिमहेश झील के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए चंबा पहुंचते हैं। यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारू बनाए रखने के लिए श्री मणिमहेश ट्रस्ट ने प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या भी सीमित रखने का फैसला किया है।

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि श्रद्धालु आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की सुविधा केवल 25 से 27 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी। श्री मणिमहेश ट्रस्ट ने प्रतिदिन अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति देने का निर्णय लिया है। ऐसे में यात्रा की योजना बना रहे श्रद्धालुओं से समय रहते अपना पंजीकरण करवाने की अपील की गई है। बिना पूर्व पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिला प्रशासन और श्री मणिमहेश ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों, एडवाइजरी और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है। साथ ही यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक सहित किसी भी तरह का कचरा नहीं फैलाने की अपील की गई है, ताकि हिमालयी पर्यावरण और संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखा जा सके।

प्रशासन के अनुसार वर्ष 2025 के मानसून के दौरान भरमौर की ओर जाने वाले ट्रैक रूट और सड़क को व्यापक नुकसान पहुंचा था। हालांकि मरम्मत का काम जारी है, लेकिन नया तैयार किया गया ट्रैक अभी भी संवेदनशील स्थिति में है। मौसम खराब होने की स्थिति में यात्रा को रद्द किया जा सकता है या उस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं को संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर जाने से पहले अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं और मौसम की स्थिति के साथ-साथ प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी पर लगातार नजर रखें। सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं के सहयोग से श्री मणिमहेश यात्रा-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाया जा सकेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

BBMB एरियर पर बड़ी जीत के बाद धर्मशाला पहुंचे CM सुक्खू, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ कांग्रेस ने निकाली विजय रैली

BBMB एरियर मामले में बड़ी सफलता के बाद मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किशाऊ बांध समझौते से इस मुद्दे को जोड़ने के कारण हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक दिशा मिली और आने वाले समय में प्रदेश को करीब 3,000 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है।

धर्मशाला में CM सुक्खू ने किया सोनिया गांधी की आत्मकथा का विमोचन, युवाओं से बोले- जरूर पढ़ें यह किताब

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से पुस्तक पढ़ने का आग्रह करते हुए कहा कि इसमें जीवन के संघर्षों, साहस और धैर्य से जुड़ी महत्वपूर्ण सीख मिलती है।

दलाई लामा से मिले कांग्रेस के तीन बड़े नेता, सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की भेंट

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, अध्यक्ष विनय कुमार और आर.एस. बाली ने धर्मशाला में दलाई लामा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रति उन्हें भेंट की।

कांगड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 वर्षीय व्यक्ति से चिट्टा और चरस बरामद; NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज

कांगड़ा पुलिस ने पुराना कांगड़ा में चेकिंग के दौरान 45 वर्षीय विक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 5.68 ग्राम चिट्टा और 133.89 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।