चंबा में पाकिस्तानी झंडा और 30 से ज्यादा गुब्बारे मिलने से हड़कंप, पुलिस ने कब्जे में लिया सामान

Date:

--Advertisement--

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में रविवार को पाकिस्तानी झंडा और 30 से अधिक गुब्बारे मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामला तीसा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिमगिरी के शुरनाला का है। ग्रामीणों ने इलाके में संदिग्ध झंडा और गुब्बारे देखे, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

ग्रामीणों के अनुसार, मिले गुब्बारों पर ‘दिल दिल पाकिस्तान’ लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि झंडा और गुब्बारे पेड़ से टकराने के कारण कई गुब्बारे फट गए थे, जबकि कुछ गुब्बारे सुरक्षित अवस्था में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही तीसा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारों समेत वहां मिले अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने मौके से मिले सामान की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि ये गुब्बारे और झंडा वहां तक कैसे पहुंचे। मामले को लेकर पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने की मामले की पुष्टि

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और वहां मिले गुब्बारों को कब्जे में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रैत में BPL परिवारों से विधायक केवल सिंह पठानिया का सीधा संवाद, योजनाओं की जानकारी को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

रैत में शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने 12 पंचायतों के चिन्हित बीपीएल परिवारों से संवाद किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।

शिमला में आधी रात को भीषण हादसा, टैंकर से भिड़ी कार; ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की मौत

शिमला के टोलैंड-खलीनी मार्ग पर सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास कार और टैंकर की जोरदार टक्कर में पुलिस लाइन कैथू में तैनात हेड कांस्टेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार की मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

शिमला में निजी वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप, 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार; मोबाइल फोन बरामद

शिमला में निजी वीडियो की बिना अनुमति स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर 20 वर्षीय युवती को ब्लैकमेल करने और वीडियो सोशल मीडिया व वेबसाइटों पर प्रसारित करने की धमकी देने के आरोप में 21 वर्षीय युवक अंकुश चौहान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल में इलेक्ट्रिक बसों की रफ्तार तेज, मंडी में 25 नई HRTC बस सेवाएं शुरू; 5 साल में निगम को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए मंडी में एचआरटीसी की 25 नई टाइप-1 इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू की गईं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने और 1000 इलेक्ट्रिक व 200 हाइड्रोजन बसें खरीदने की योजना बताई।