Kangra: रिड़कमार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं और कांगड़ा किसान समूह ने पौधे लगाकर अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

Date:

--Advertisement--

धारकण्डी, 16 अगस्त: धारकण्डी के रिड़कमार पंचायत में कांगड़ा किसान समूह की ओर से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधे रोपे गए और एक पौधा अपने प्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित कर उन्हें याद किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। सभी से आह्वान किया गया कि पर्यावरण को बचाने और प्रकृति के संरक्षण के लिए हर व्यक्ति अपने घर और गांव में कम से कम एक पौधा लगाए। कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया कि प्रकृति संरक्षण के इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और कांगड़ा किसान समूह से जुड़े लोग सक्रिय रूप से योगदान दें।

Advertisement

वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर राकेश चौहान, प्रदेश भाजपा खेल सह-संयोजक एवं किसान समूह के संयोजक, जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनी वाला, उपाध्यक्ष अरुणा, दरीणी पंचायत के प्रधान गगन, बीडीसी सदस्य रीना देवी, अनिल शैणी, करनैल, इंद्र, चमन, युवा नेता केवल शर्मा, सुनील सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

कार्यक्रम में सभी ने एक-एक पौधा लगाकर अपने प्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। इस दौरान प्रकृति को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर और गांव में पौधा लगाकर प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दे सकता है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

स्वतंत्रता दिवस पर शाहपुर में पूर्व सैनिकों ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

शाहपुर में पूर्व सैनिक लीग यूनिट के पूर्व सैनिकों ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर वीर शहीदों को नमन किया। कर्नल जय सिंह (वीएसएम) की अगुआई में पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

14 वर्षीय छात्रा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव, जांच में सामने आया दुष्कर्म का आरोप; सुंदरनगर पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR

सुंदरनगर में 14 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका के बयान के आधार पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को बलौंगी पुलिस थाना भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नूरपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गद्दे के नीचे छिपाकर रखी थी चरस; 320 ग्राम बरामद, 32 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की CIA विंग ने मुग्तयाल, भलेटा में कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ आरोपी के कमरे में डबल बैड के गद्दे के नीचे छिपाकर रखा गया था। मामले में 32 वर्षीय रोहित कुमार गिरफ्तार हुआ है।

12 अगस्त से लापता युवक का खेत में मिला शव, बिलासपुर में मचा हड़कंप; परिजनों की तलाश के बाद सामने आया खौफनाक सच

बिलासपुर के स्वारघाट की तंबोल पंचायत में 12 अगस्त से लापता युवक महिंद्र पाल का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।