Kangra: शाहपुर में जल्द लगेगा नया ई-चार्जिंग स्टेशन, 46.28 लाख रुपये मंजूर; विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Date:

--Advertisement--

शाहपुर में इलेक्ट्रिक बस सेवा को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शाहपुर बस स्टैंड में नया इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 46.28 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। धनराशि मंजूर होने पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया है।

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में इस समय तीन नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। इन बसों के सुचारू संचालन के लिए शाहपुर बस स्टैंड में ही चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके लिए परिवहन एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है। संबंधित विभागों को जल्द आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के रूट विस्तार को लेकर भी परिवहन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा कि शाहपुर में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से इलेक्ट्रिक बस सेवा को मजबूती मिलेगी। साथ ही क्षेत्रवासियों को पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। चार्जिंग स्टेशन की स्वीकृति के लिए शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं और कांगड़ा किसान समूह ने पौधे लगाकर अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

धारकण्डी के रिड़कमार पंचायत में कांगड़ा किसान समूह और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण अभियान चलाया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधे लगाकर स्वर्गीय प्रिय नेता को याद किया गया और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर शाहपुर में पूर्व सैनिकों ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

शाहपुर में पूर्व सैनिक लीग यूनिट के पूर्व सैनिकों ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर वीर शहीदों को नमन किया। कर्नल जय सिंह (वीएसएम) की अगुआई में पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

14 वर्षीय छात्रा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव, जांच में सामने आया दुष्कर्म का आरोप; सुंदरनगर पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR

सुंदरनगर में 14 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका के बयान के आधार पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को बलौंगी पुलिस थाना भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नूरपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गद्दे के नीचे छिपाकर रखी थी चरस; 320 ग्राम बरामद, 32 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की CIA विंग ने मुग्तयाल, भलेटा में कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ आरोपी के कमरे में डबल बैड के गद्दे के नीचे छिपाकर रखा गया था। मामले में 32 वर्षीय रोहित कुमार गिरफ्तार हुआ है।