Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर बनी रणनीति

Date:

--Advertisement--

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक बुधवार को अध्यक्ष बबिता ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। नगर पंचायत कार्यालय में फर्नीचर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह उपलब्ध न होने के कारण बैठक उपमंडल अधिकारी (ना.) शाहपुर एवं नगर पंचायत शाहपुर के कार्यकारी अधिकारी डॉ. गणेश ठाकुर के कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत अध्यक्ष बबिता ठाकुर ने डॉ. गणेश ठाकुर को पुष्पगुच्छ भेंट कर की। पहली औपचारिक बैठक में नगर पंचायत के सभी निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे और पूरे माहौल में उत्साह, जिम्मेदारी तथा क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक सोच देखने को मिली।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बबिता ठाकुर ने कहा कि नगर पंचायत शाहपुर के गठन के साथ क्षेत्रवासियों की अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं और सभी जनप्रतिनिधि मिलकर शाहपुर को एक स्वच्छ, व्यवस्थित और आदर्श नगर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, जनभागीदारी और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Advertisement

बैठक में क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपाध्यक्ष एवं वार्ड नंबर-5 के पार्षद राजीव पाटियाल द्वारा प्रस्तुत विकास एजेंडे सहित विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत की विभिन्न स्थायी एवं विशेष समितियों के गठन, विकास कार्यों की प्राथमिकताओं, राजस्व बढ़ाने तथा नगर क्षेत्र के सुनियोजित विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। नगर पंचायत ने विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को प्रस्ताव भेजने पर सहमति जताई।

बैठक में वार्ड नंबर-5 के बंदल खड्ड पर पैदल पुल और संपर्क मार्ग निर्माण, विकासनगर-रंगी क्षेत्र में डंगों तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, चंद्रण कूहल एवं संपर्क मार्ग के सुधार, विकासनगर में इंटरलॉक टाइलें बिछाने और वार्ड-4, 5 व 6 में जल निकासी नालियों को सुदृढ़ करने जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई। इसके अलावा विद्यालय मैदान के सौंदर्यीकरण तथा बंदल खड्ड के तटीकरण एवं सुरक्षा कार्यों के लिए विस्तृत परियोजना तैयार करने का प्रस्ताव भी रखा गया।

Advertisement

नगर क्षेत्र में बढ़ती आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाने, उनके आश्रय, नसबंदी और टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही वार्ड-6 में गोरखा चौक से चोला तक एंबुलेंस मार्ग, आवश्यक स्थानों पर पुलियों का निर्माण और पूरे नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रस्ताव भी बैठक में रखे गए।

बैठक में फोरलेन मार्ग पर नगर पंचायत की पहचान दर्शाने वाले आकर्षक स्वागत बोर्ड लगाने, श्री शिवदत्त मंदिर के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा वार्ड-7 के विद्यालय से श्मशान घाट तक बनी सड़क को लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पक्का करवाने का प्रस्ताव भी शामिल रहा। इसके अलावा नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए खाली भूमि के व्यावसायिक उपयोग, व्यावसायिक परिसरों के निर्माण, फोरलेन परियोजना से प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास, नगर क्षेत्र में अतिक्रमण का सर्वेक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई, रेहलू चौक पर अंडरपास निर्माण, शाहपुर बाजार में फुटओवर ब्रिज, केसीसी बैंक के समीप फोरलेन निर्माण में मानकों की जांच तथा नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

Advertisement

बैठक में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की व्यवस्था को मजबूत करने, वार्ड नंबर-5 में सामुदायिक बायोगैस प्लांट की संभावनाएं तलाशने तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े फील्ड कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय और कमीशन की समीक्षा करते हुए उनके हितों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह वर्ग ग्रामीण और शहरी विकास की मजबूत कड़ी है और इनके हितों की सुरक्षा जरूरी है। साथ ही फील्ड कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की अनुशंसा राज्य सरकार को भेजने का भी निर्णय लिया गया।

कार्यकारी अधिकारी डॉ. गणेश ठाकुर ने नगर पंचायत को प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा और विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जनता से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने एकमत से कहा कि नगर पंचायत शाहपुर का गठन क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है और इससे नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और सक्रिय प्रयासों से नगर पंचायत को प्रारंभिक चरण में ही कार्य संचालन के लिए उपयुक्त कार्यालय उपलब्ध हो सका। साथ ही कार्यकारी अधिकारी का दायित्व संबंधित उपमंडल अधिकारी को सौंपे जाने से प्रशासनिक समन्वय और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि नगर पंचायत शाहपुर विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता और जनसहभागिता के नए मानक स्थापित करने की दिशा में लगातार कार्य करती रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Shimla Accident: रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, वायरल वीडियो के बीच चालक की ऐसे बची जान

शिमला के रोहड़ू में एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra Saviour को राजभवन में मिला बड़ा सम्मान! रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांगड़ा सेवियर संस्था को शिमला राजभवन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने इस सम्मान को सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

Shimla Protest: सचिवालय मार्च के दौरान गरमाई हिमाचल की राजनीति, बैरिकेड पर पुलिस-भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

विधानसभा मानसून सत्र से पहले शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ सचिवालय मार्च निकाला। बैरिकेड पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पूरे दिन कड़ी रही।

Kangra: पालमपुर के जिया गौ सदन का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना लेकिन पानी की कमी पर जताई चिंता

पालमपुर के जिया गौ सदन का जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण कर पशुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आहार व्यवस्था की सराहना की गई, जबकि पानी की कमी दूर करने के लिए जल्द टैंक लगाने की मांग उठाई गई।