Kangra: धर्मशाला कॉलेज में ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत, बैनर-फ्लेक्स फाड़ने से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; पुलिस ने दर्ज की क्रॉस FIR

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला कॉलेज में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच शुरू हुआ विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच बैनर और फ्लेक्स फाड़ने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement​

कांगड़ा के एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे के बैनर और फ्लेक्स फाड़ने के आरोपों को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद कॉलेज में छात्र आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर धर्मशाला पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

दो गुटों की भिड़ंत में कई छात्र घायल

धर्मशाला कॉलेज में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस भिड़ंत में कुछ छात्र घायल हो गए। पुलिस घायल छात्रों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला लेकर पहुंची। एसपी कुलभूषण वर्मा के मुताबिक, छात्रों को मामूली चोटें आई थीं। इलाज के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है और धर्मशाला पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

Advertisement

BNS की धाराओं के तहत दोनों पक्षों पर केस दर्ज

एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि धर्मशाला कॉलेज में दो गुटों के बीच हुई भिड़ंत को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। ये मामले भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 190 और 115(2) के तहत दर्ज किए गए हैं। पुलिस थाना धर्मशाला की टीम दोनों शिकायतों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड; जानें किस-किस पर गिरी गाज

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और संगठन में निष्क्रियता के आरोप में 13 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें दो प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और तीन सचिव शामिल हैं।

Kangra: शाहपुर के अधिराज मनकोटिया बने कांगड़ा NSUI के जिला अध्यक्ष, नगरोटा बगवां की उम्मीदवार को 9 वोटों से हराया; केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिराज मनकोटिया जिला कांगड़ा NSUI के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां की ईकानतिका को 9 मतों से हराया। जीत के बाद रैत पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।

शिमला में मिठाई की दुकान पर छापा, गुलाब जामुन में मिले छोटे कॉकरोच और रबर बैंड; 25 किलो दूषित मिठाई दुकानदारों ने की नष्ट

शिमला के ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान एक दुकान के गुलाब जामुन में छोटे कॉकरोच और रबर बैंड मिले। कार्रवाई के बाद करीब 25 किलो दूषित मिठाई नष्ट की गई। पांच दुकानों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।