Shimla Accident: रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, वायरल वीडियो के बीच चालक की ऐसे बची जान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में जा गिरा। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन चालक की जान बच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना रोहड़ू की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बोलेरो पिकअप नदी में गिरी हुई मिली। वाहन चालक की पहचान 35 वर्षीय सचिन चौहान, पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी रोहड़ू के रूप में हुई है। हादसे के समय वाहन में चालक अकेला ही सवार था।

Advertisement

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की सहायता से चालक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सचिन चौहान की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उनका उपचार जारी है।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना का संभावित कारण माना है। इस संबंध में थाना रोहड़ू में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Advertisement

इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वायरल वीडियो या अपुष्ट जानकारी पर भरोसा करने के बजाय केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन, क्विज से साइंस मॉडल तक छाए ये स्कूल; जानें किसने हासिल किया कौन सा स्थान

शाहपुर में 33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन हुआ। क्विज, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर और साइंस इनोवेटिव मॉडल प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष स्थान हासिल किए।

Kangra: रैत स्कूल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की गूंज, SDM ने चिट्टे के खतरों से किया आगाह; जल्द लगेगा करियर काउंसलिंग सत्र

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। SDM शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को चिट्टे के खतरों से आगाह किया और जल्द करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करने की घोषणा की।

भानुपल्ली में दो कारों की जोरदार टक्कर, 7 लोग गंभीर घायल; हादसे में बिलासपुर के 4 स्कूली बच्चे भी शामिल

भानुपल्ली के पास नंगल-आनंदपुर साहिब नेशनल हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 7 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में बिलासपुर के 4 स्कूली बच्चे शामिल हैं। 5 घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

कांगड़ा-देहरा में चिट्टे पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार; 13.85 ग्राम नशा बरामद

पालमपुर और रक्कड़ में पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 13.85 ग्राम चिट्टा और 739 रुपये की नकदी बरामद कर दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।