Kangra: धर्मशाला में 6 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला क्षेत्र के लोगों के लिए जरूरी खबर है। विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते 6 अगस्त को धर्मशाला के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से पहले से आवश्यक तैयारियां करने और विभाग का सहयोग करने की अपील की है।

Advertisement

विद्युत उप-मंडल धर्मशाला नंबर-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने बताया कि विद्युत लाइनों के उचित रखरखाव और आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए 100 केवीए मनेड-1 और 100 केवीए अप्पर बगली फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि 6 अगस्त को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली तथा इनके साथ लगते अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार यह कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

सहायक अभियंता ने यह भी बताया कि यदि 6 अगस्त को मौसम खराब रहता है तो रखरखाव का कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग और समझदारी बरतने की अपील की है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।