रायजादा के बयान पर BJP का तीखा पलटवार! कुमार सुमीत शर्मा बोले- राम मंदिर पर राजनीति बंद करें, 1966 की घटना पर भी दें जवाब

Date:

--Advertisement--

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा द्वारा भाजपा पर धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने तथा गुरु रविदास कलश यात्रा और राम मंदिर को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार करते हुए रायजादा के आरोपों को निराधार, भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना बताया। भाजपा प्रदेश सचिव कुमार सुमीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सनातन परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं के विरोध से जुड़ा रहा है, इसलिए भाजपा पर इस तरह के आरोप लगाने का उसे कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

Advertisement

कुमार सुमीत शर्मा ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन भाजपा और लाखों कारसेवकों के लंबे संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने न्यायालयों में राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था, जबकि भाजपा और कारसेवकों ने इस आंदोलन के लिए बड़ा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में अयोध्या राम मंदिर से जुड़े जिस प्रकरण का उल्लेख किया जा रहा है, उस पर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों को जेल भेजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी प्रकार की अनियमितता करने वालों को संरक्षण नहीं देती।

Advertisement

भाजपा प्रदेश सचिव ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं और कारसेवकों ने अपने प्राणों की आहुति दी तथा भाजपा ने अपनी सरकारों तक का बलिदान दिया। ऐसे में पूर्व विधायक द्वारा राम मंदिर और आस्था को लेकर दिए गए बयान केवल राजनीतिक सुर्खियां बटोरने का प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक राजनीति में तथ्यों के आधार पर बयान दिए जाने चाहिए।

Advertisement

गुरु रविदास कलश यात्रा को लेकर सतपाल रायजादा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमार सुमीत शर्मा ने कहा कि यह यात्रा किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान के तहत देशभर से मिट्टी एकत्रित नहीं की गई है। केवल गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी विभिन्न गुरु रविदास मंदिरों, भगवान शिव मंदिरों, राधा-कृष्ण मंदिरों, महर्षि वाल्मीकि मंदिरों तथा अन्य देवालयों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि समाज में समानता और सद्भाव का संदेश दिया जा सके।

Advertisement

कुमार सुमीत शर्मा ने कांग्रेस पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 1966 में गौहत्या के विरोध में संसद की ओर मार्च कर रहे साधु-संतों पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने गोलियां चलवाई थीं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को इस ऐतिहासिक घटना पर भी अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिरों की चिंता जताने वाले रायजादा को पीरनिगाह मंदिर से जुड़े मुद्दों पर भी जवाब देना चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हादसे में पिता को खो चुकी बेटी के लिए फरिश्ता बने केवल सिंह पठानिया! BCA की पढ़ाई के लिए दिए ₹50 हजार, तीनों...

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने हादसे में पिता को खो चुकी छात्रा को बीसीए में प्रवेश के लिए 50 हजार रुपये का चेक दिया। साथ ही परिवार के तीनों बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने और हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

Kangra: फतेहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिला चिट्टा, दो युवक पुलिस के शिकंजे में

फतेहपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 1.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में दो युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: मंदिर से चोरी हुई बाइक 24 घंटे में बरामद! CCTV ने खोल दिया बड़ा राज, नूरपुर पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

नूरपुर पुलिस ने नागनी माता मंदिर परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को 24 घंटे के भीतर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने मामले का तेजी से खुलासा किया।

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए बढ़े मदद के हाथ! जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने मौके पर पहुंचकर दी ₹71 हजार की राहत

बोह घाटी में बादल फटने से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने 71 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।