नूरपुर। क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नूरपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत सीआईए नूरपुर की टीम ने चक्की खड्ड क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही 2 जेसीबी मशीनों और 5 मल्टी एक्सल ट्रकों को कब्जे में लिया है।
एएसपी नूरपुर ने बताया कि सीआईए नूरपुर की टीम क्षेत्र में गश्त करने के साथ अवैध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान कंडवाल स्थित चक्की पुल के समीप चक्की खड्ड में भारी मशीनरी के जरिए अनधिकृत रूप से खनन किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही मशीनरी और वाहनों को कब्जे में ले लिया।
उन्होंने बताया कि कब्जे में लिए गए पांचों टिप्परों और दो जेसीबी मशीनों को आगामी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया गया है। संबंधित अधिनियम के तहत चालान और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं अमल में लाई जा रही हैं।
पुलिस जिला नूरपुर प्राकृतिक संपदा के अवैध दोहन और खनन गतिविधियों को लेकर पूरी तरह सजग है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


