
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैत में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 11.38 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद नशीले पदार्थ की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना शाहपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रैत बाजार में नाकाबंदी के दौरान एचपी-39जी-2459 नंबर की कार को जांच के लिए रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 11.38 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही कार में सवार विशाल जसवाल निवासी बडोल (धर्मशाला) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच के साथ-साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस नशा तस्करी से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

कांगड़ा पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


