Kangra: हादसे में पिता को खो चुकी बेटी के लिए फरिश्ता बने केवल सिंह पठानिया! BCA की पढ़ाई के लिए दिए ₹50 हजार, तीनों बच्चों की शिक्षा का उठाया जिम्मा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए हाल ही में एक हादसे में दिवंगत हुए रेहलू निवासी स्वर्गीय पवन कुमार के परिवार की मदद के लिए सराहनीय पहल की है। उन्होंने स्वर्गीय पवन कुमार की बड़ी बेटी को बीसीए में प्रवेश के लिए 50 हजार रुपये का चेक भेंट किया और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उनकी इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

Advertisement

कुछ दिन पहले केवल सिंह पठानिया शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें बताया गया कि स्वर्गीय पवन कुमार परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी का बीसीए में प्रवेश होना था। पवन कुमार प्रवेश के लिए 20 हजार रुपये की व्यवस्था कर चुके थे और शेष राशि लेकर लौटने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन दुर्भाग्यवश हादसे में उनकी मौत हो गई।

Advertisement

अपने वादे को निभाते हुए रविवार को विधायक ने तीनों बच्चों को अपने कार्यालय बुलाया। उन्होंने बड़ी बेटी को बीसीए में प्रवेश के लिए 50 हजार रुपये का चेक सौंपा और घोषणा की कि उसकी आगे की पूरी पढ़ाई का खर्च भी वे स्वयं उठाएंगे। इसके साथ ही छठी कक्षा में पढ़ रहे बेटे और दूसरी बेटी की शिक्षा का खर्च वहन करने की जिम्मेदारी भी ली।

Advertisement

इस दौरान विधायक ने संबंधित शिक्षण संस्थान के एमडी से दूरभाष पर बातचीत कर छात्रा की फीस में यथासंभव राहत देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी किसी भी बच्चे की शिक्षा के रास्ते में बाधा नहीं बनने दी जाएगी।

इसके अलावा शाहपुर कांग्रेस एसटी सेल ने भी विधायक के नेतृत्व में दोनों छोटे बच्चों की शिक्षा में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं, केवल सिंह पठानिया ने एसडीएम शाहपुर को निर्देश दिए कि फोरलेन परियोजना के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए।

Advertisement

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक परिवार उनका अपना परिवार है। उन्होंने कहा कि वे केवल विधायक नहीं, बल्कि जनता के सेवक हैं और किसी भी परिवार पर संकट आने पर उसकी हरसंभव सहायता करना अपना कर्तव्य समझते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चक्की खड्ड से 2 JCB और 5 मल्टी एक्सल ट्रक कब्जे में

नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने चक्की खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी मशीनों और 5 मल्टी एक्सल ट्रकों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने सभी वाहनों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया है।

Kangra: पहली बार महाआरती से गूंजा धर्मशाला का डल झील परिसर, राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का भव्य शुभारंभ

धर्मशाला की डल झील में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ हुआ। केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

नगरोटा बगवां से 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, पहली बस माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना; यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

नगरोटा बगवां बस स्टैंड से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली इलेक्ट्रिक बस नगरोटा बगवां से माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भेजी गई। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।