धर्मशाला से उठा बड़ा ऐलान! तिब्बती यूथ कांग्रेस ने वैश्विक चेन प्रदर्शन तेज करने की घोषणा, UN से कार्रवाई की मांग

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला स्थित तिब्बती यूथ कांग्रेस ने तिब्बती कार्यकर्ता लोबगा रांगजेन (लोसांग पालदेन) के आत्मदाह के बाद वैश्विक स्तर पर चल रहे चेन प्रदर्शन को और व्यापक बनाने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि यह शांतिपूर्ण अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक संयुक्त राष्ट्र (UN) उनकी मांगों पर प्रतिक्रिया नहीं देता। संगठन का उद्देश्य तिब्बती लोगों की मांगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाना और वैश्विक समुदाय का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करना है।

Advertisement

तिब्बती यूथ कांग्रेस के महासचिव तेनज़िन लोबसांग ने कहा कि यह आंदोलन शहीद लोबगा रांगजेन के लिए न्याय की मांग को लेकर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में 19 जुलाई से चेन भूख हड़ताल जारी है, जो तिब्बती लोगों के अधिकारों, न्याय और सत्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र से उनकी मांगों पर कार्रवाई की अपील करना है।

Advertisement

तेनज़िन लोबसांग के अनुसार न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में तिब्बती समुदाय और उनके समर्थक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक संयुक्त राष्ट्र उनकी मांगों पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं देता।

Advertisement

तिब्बती यूथ कांग्रेस की संयुक्त सचिव तेनज़िन डेकोंग ने बताया कि यह विश्वव्यापी अभियान धर्मशाला से शुरू हुआ है और इसका उद्देश्य दुनिया भर के तिब्बती समुदाय को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि लोबगा रांगजेन ने आत्मदाह से पहले तिब्बती लोगों से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का संदेश दिया था। उन्होंने तिब्बती समुदाय से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से रखना आवश्यक है, ताकि भविष्य में तिब्बती लोग अपने वतन लौट सकें।

Advertisement

संगठन के अनुसार तिब्बती कार्यकर्ता लोबगा रांगजेन ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर आत्मदाह किया था। इसी घटना के बाद तिब्बती यूथ कांग्रेस ने विभिन्न देशों में शांतिपूर्ण चेन प्रदर्शन शुरू किया है और अब इसे और व्यापक स्तर पर जारी रखने का निर्णय लिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार, 2.52 करोड़ से बनेगा PHC सिहवाँ का नया भवन; एक माह में नए भवन में शिफ्ट...

शाहपुर के सिहवाँ में 2.52 करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी का नया भवन बनेगा। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिलान्यास किया। वहीं सिविल अस्पताल शाहपुर को एक माह में नए भवन में शिफ्ट करने की जानकारी दी गई।

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।

Kangra: गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा, 9 लाभार्थियों को मिले 70-70 हजार के चेक; बोले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल...

शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण की पहली किश्त के रूप में 70-70 हजार रुपये के चेक दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक 99 लाभार्थियों को करीब 1.60 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।

Kangra: शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालन पर संकट, 40% नुकसान का आकलन; केवल सिंह पठानिया ने जल्द रिपोर्ट के दिए निर्देश

शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालकों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मधुमक्खी पालकों ने शहद का MSP तय करने की मांग उठाई।