Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल ने दी 51 हजार की मदद

Date:

--Advertisement--

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत की मेधावी छात्रा पलक चौधरी ने अपनी मेहनत और हौसले से मुश्किल परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है। 80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता यानी सेरेब्रल पाल्सी और चलने में असमर्थ होने के बावजूद पलक ने कभी हार नहीं मानी। मार्च 2026 में 12वीं कक्षा की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने के बाद अब उन्होंने HP D.El.Ed की प्रवेश परीक्षा भी पास कर ली है और ज्ञान ज्योति कॉलेज, राजोल में सीट हासिल की है।

पलक की इस उपलब्धि और उच्च शिक्षा की राह को आसान बनाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने भी मिसाल पेश की है। विद्यालय की सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य शमशेर भारती और समस्त शिक्षक वर्ग ने पलक को उच्च शिक्षा के लिए 51,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। शिक्षकों ने भविष्य में भी हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर लोक प्रशासन की अध्यापिका अनुपम ने भी पलक को अपनी लिखी हुई प्रतियोगी परीक्षाओं की एक विशेष पुस्तक उपहार स्वरूप दी। शिक्षकों की ओर से मिले इस सहयोग और सम्मान से पलक भावुक हो गईं और उन्होंने सभी गुरुजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

पलक ने कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन, सहयोग और समय-समय पर मिली आर्थिक मदद उनके सफर में सबसे बड़ी ताकत रही है। विद्यालय परिवार ने भी पलक के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पलक की यह सफलता सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उस विश्वास और सहयोग की भी मिसाल है, जो शिक्षक अपने विद्यार्थियों में जगाते हैं। उनकी संघर्ष और सफलता की यात्रा दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर में ड्रोन बनाने वाले छात्र के साथ बड़ा हादसा, हॉस्टल की बालकनी से गिरकर गंभीर घायल; PGI चंडीगढ़ रेफर

हमीरपुर के बहुतकनीकी संस्थान बडू के छात्र सर्वेश शर्मा हॉस्टल की बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी टांग में कई फ्रैक्चर और जबड़े में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

Kangra: रैत स्कूल में बच्चों को मिला जरूरी सुरक्षा सबक, नुक्कड़ नाटक से समझाया आपदा और सड़क सुरक्षा का पाठ

कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों को भूकंप, भूस्खलन, यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल समेत जरूरी सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: भाजपा ST मोर्चा की बैठक में बड़ा संगठनात्मक मंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक शाहपुर में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी की अध्यक्षता में सात सत्रों में संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन हुआ। समापन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

HPU LLM Admission 2026: काउंसलिंग की तारीख तय, 2 नवंबर को सुबह 10 बजे पहुंचना होगा; जानें जरूरी निर्देश

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र, गोहली, खनियारा, धर्मशाला में एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 2 नवंबर को होगी। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ केंद्र कार्यालय में उपस्थित होना होगा।