Kangra: शाहपुर की बोह घाटी में राहत के लिए उतरी भारतीय सेना, 40 जवान तैनात; 36 परिवारों को 7.40 लाख की फौरी सहायता

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा: शाहपुर उपमंडल की आपदा प्रभावित बोह घाटी में राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के लिए भारतीय सेना के 40 जवान गढ़गूंन और स्पैड़ा गांवों में तैनात कर दिए गए हैं। हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार को राहत अभियान शुरू नहीं किया जा सका। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ 36 परिवारों को 7.40 लाख रुपये की फौरी सहायता जारी की है। वहीं प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Advertisement

भारतीय सेना के सभी जवान फिलहाल स्थानीय स्कूल में प्रभावित परिवारों के साथ ठहरे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि मौसम अनुकूल होते ही शुक्रवार से राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाएगी। कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि गुरुवार को क्षेत्र में किसी नई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को कपड़े, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की किट लगातार उपलब्ध कराई जा रही है।

Advertisement

उपायुक्त ने बताया कि फौरी राहत के तहत 19 प्रभावित परिवारों को 25-25 हजार रुपये और राहत किट प्रदान की गई है। इसके अलावा 17 अन्य परिवारों को 10-10 हजार रुपये की नकद सहायता दी गई है। इस तरह अब तक कुल 36 परिवारों को 7.40 लाख रुपये की अंतरिम राहत वितरित की जा चुकी है।

Also Read: शाहपुर में मानसून को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, MLA केवल सिंह पठानिया ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

इस बीच राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने भी आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। प्रशासन ने कहा है कि मौसम सामान्य होते ही सेना और अन्य एजेंसियों के सहयोग से राहत एवं पुनर्वास कार्यों को और तेज किया जाएगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला से दूरभाष के माध्यम से शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से बातचीत कर बोह घाटी में बादल फटने से हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से भी फोन पर बात कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि बादल फटने से सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है तथा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाओं की जल्द बहाली सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और वह जल्द ही स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेंगे। साथ ही आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की।

Also Read: बोह घाटी आपदा पीड़ितों से CM सुक्खू ने की सीधी बात, 19 परिवारों को तत्काल राहत, जल्द करेंगे दौरा

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने भी बोह घाटी में आई बाढ़ को भीषण त्रासदी बताते हुए कहा कि इससे 18 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देते हुए उन्हें सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ठहराया गया है और प्रशासन युद्धस्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्यों में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई स्थानों पर सड़कों पर मलबा आने से यातायात बाधित है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

Also Read: शाहपुर की बोह घाटी आपदा में मदद को आगे आया “We R Setu” NGO, प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री

Advertisement

मीडिया से बातचीत के दौरान जगत सिंह नेगी ने राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहे नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े घटनाक्रमों में 20 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाएं बेहद दुखद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल मंदिर-मस्जिद और पाकिस्तान जैसे मुद्दों पर राजनीति करती है और पिछले 12 वर्षों में उसके सभी वादे खत्म हो चुके हैं। उन्होंने देश की कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जताते हुए कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में भी निहत्थे लोगों पर इस तरह लाठीचार्ज नहीं हुआ था जैसा आज देखने को मिल रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में भी पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Dharmendra Pradhan Himachal Connection & Love Story: क्या आप जानते हैं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ससुराल हिमाचल में है? जानिए उनकी लव स्टोरी...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का हिमाचल प्रदेश से भी गहरा रिश्ता है। उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर मंडी जिले के कोठुआ गांव की रहने वाली हैं। जानिए दोनों की मुलाकात, शादी और परिवार की दिलचस्प कहानी।

Kangra: गगल एयरपोर्ट के पास जमीन खरीद घोटाले में बड़ा खुलासा, खरीदार की जगह दूसरों ने किए हस्ताक्षर; विजिलेंस जांच में नए राज सामने...

गगल एयरपोर्ट के पास धारा 118 के कथित उल्लंघन से जुड़ी जमीन खरीद मामले में विजिलेंस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में खरीदार की जगह अन्य लोगों के हस्ताक्षर और फर्जी कृषि प्रमाणपत्र के जरिए जमीन खरीदने के संकेत मिले हैं।

Himachal: देहदान की इच्छा लेकर IGMC पहुंचे 78 वर्षीय बुजुर्ग, दो दिन भटकने के बाद लौटे निराश; अब जांच के आदेश

सुबाथू के 78 वर्षीय सुरेंद्र सिंह देहदान की इच्छा लेकर आईजीएमसी शिमला पहुंचे, लेकिन उनका दावा है कि दो दिन तक विभागों के चक्कर लगाने के बाद उन्हें दूरी का हवाला देकर मना कर दिया गया। मामले पर अब जांच की बात कही गई है।

Himachal Weather Alert: 27 से 29 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की बड़ी...

हिमाचल प्रदेश में 27 से 29 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने कांगड़ा, मंडी, शिमला समेत कई जिलों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और जलभराव की चेतावनी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।