Kangra: बोह घाटी आपदा पीड़ितों से CM सुक्खू ने की सीधी बात, 19 परिवारों को तत्काल राहत, जल्द करेंगे दौरा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा/शाहपुर: कांगड़ा जिले की बोह घाटी में बादल फटने से प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने शिमला से दूरभाष के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे शाहपुर के विधायक एवं उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से बातचीत कर आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रभावित परिवारों से भी फोन पर बात की और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके निर्देशों पर जिला प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। जिन 19 परिवारों के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें तत्काल राहत के रूप में 25-25 हजार रुपये की राशि और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री की किट उपलब्ध करवाई गई है। वहीं, जिन 17 परिवारों के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें 10-10 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी अवगत करवाया कि बादल फटने की इस घटना से निजी और सार्वजनिक संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचा है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यक सेवाओं की शीघ्र बहाली के लिए विशेष कदम उठाने का आग्रह किया गया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी जरूरी सेवाओं की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही स्वयं बोह घाटी के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और नुकसान का प्रत्यक्ष आकलन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रदेशवासियों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में NDPS Act के वांछित आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, शाहपुर पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

कांगड़ा की शाहपुर पुलिस ने NDPS Act से जुड़े FIR No. 132/25 में वांछित 25 वर्षीय आकाश दीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरदासपुर, पंजाब का निवासी है।

Hamirpur: हमीरपुर ITI में एडमिशन का आखिरी मौका, 30 सीटों पर स्पॉट राउंड; 7 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

राजकीय ITI हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए 30 खाली सीटों पर स्पॉट राउंड से दाखिले का मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। काउंसलिंग दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

Hamirpur: पंचायत घर में 2 बीयर के कैन मिलने से मचा हड़कंप, 2 महिला प्रधानों और 3 सचिवों के बीच विवाद; पुलिस ने कराया...

हमीरपुर के बमसन ब्लॉक टौणीदेवी में पंचायत घर में 2 बीयर के कैन मिलने के बाद दो महिला प्रधानों के बीच विवाद चर्चा में है। शिकायत के बाद पुलिस ने दूसरी महिला प्रधान और तीन सचिवों का एल्कोहल मेडिकल करवाया है।

Mandi: थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी; तेज बहाव में बहने की आशंका

मंडी के थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तुलसी राम के रूप में हुई है। प्रशासन ने परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।