Chamba: चंबा में 28 वर्षीय महिला ने जहर निगलकर दी जान, पति पर प्रताड़ना का आरोप; 8 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। भटियात क्षेत्र के थकोली गांव में 28 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति और ससुराल वालों पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है, वहीं महिला की मौत से उसके दो बच्चे भी मां के साए से वंचित हो गए हैं।

आठ साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 28 वर्षीय रूबी, पत्नी पवन कुमार, निवासी थकोली के रूप में हुई है। रूबी गोला क्षेत्र के भ्योरा गांव की रहने वाली थी और करीब आठ साल पहले उसकी शादी पवन कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए।

परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पवन कुमार और उसके परिवार की ओर से रूबी को प्रताड़ित किया जाने लगा था। बताया गया कि घरेलू क्लेश और कथित प्रताड़ना से वह काफी परेशान थी। इसी बीच उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

शाहपुर अस्पताल में दर्ज किए बयान

जहरीला पदार्थ निगलने के बाद ससुराल पक्ष के लोग रूबी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल शाहपुर लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार, अपने बयान में रूबी ने पति पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।

प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मायके पक्ष का कहना है कि रूबी को उसके पति और ससुराल वालों की ओर से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, मामले की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। रूबी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उसके दो बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: जेठानी की मौत का सदमा नहीं सह पाई देवरानी, एक घंटे में दोनों ने तोड़ा दम; शाम को एक ही आंगन से उठीं...

हमीरपुर के बदारन गांव में जेठानी की मौत के करीब एक घंटे बाद देवरानी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के बीच सगी बहनों जैसा प्रेम था। रविवार शाम दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरा गांव गम में डूब गया।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट से जल्द जम्मू की सीधी उड़ान! इंडिगो ने दिया प्रस्ताव, जनवरी से शुरू होने की उम्मीद; 7 माह में 1 लाख...

कांगड़ा एयरपोर्ट को जम्मू से जोड़ने के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के अनुसार जम्मू-कांगड़ा और कांगड़ा-दिल्ली के बीच हवाई कनेक्टिविटी जनवरी से शुरू होने की संभावना है। सात माह में करीब एक लाख यात्री कांगड़ा एयरपोर्ट से सफर कर चुके हैं।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में डेढ़ साल की बच्ची की मौत से हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप; जांच कमेटी होगी...

चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर कथित लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा किया। एमएस डॉ. प्रदीप ने निष्पक्ष जांच के लिए विशेष कमेटी गठित करने की बात कही है।

Chamba: कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर सड़क से नीचे गिराया; चंबा में युवक पर केस दर्ज

चंबा में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि विरोध करने पर उसे सड़क से नीचे गिरा दिया गया, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।